मुंबई

रेल यात्रियों को राहत: यशवंतपुर-मडगांव और मडगांव-बेंगलुरु कैंट के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, बुकिंग शुरू

Indian Railway: गणेशोत्सव पर कोंकण जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे यशवंतपुर-मडगांव-बेंगलुरु के बीच नई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस ट्रेन का शेड्यूल, स्टॉपेज और कोच की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2026, 3:16 PM IST
Railway Ganpati Special
बप्पा के भक्तों के लिए नई स्पेशल ट्रेन का ऐलान (AI Image)

Ganesh Chaturthi Special Train: गणेश चतुर्थी 2026 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। दक्षिण पश्चिम रेलवे के समन्वय से यशवंतपुर-मडगांव जंक्शन-बेंगलुरु कैंटोनमेंट के बीच एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इससे त्योहार के दौरान कर्नाटक और गोवा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

11 सितंबर को यशवंतपुर से रवाना होगी ट्रेन

ट्रेन नंबर 06591 यशवंतपुर-मडगांव जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल 11 सितंबर को रात 11:55 बजे यशवंतपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम 6:10 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें कुनिगल, चन्नरायपटना, हासन, सकलेशपुर, सुब्रह्मण्य रोड, काबकापुत्तूर, बंतवाल, सुरथकल, मुल्की, उडुपी, बरकुर, कुंदापुरा, मूकांबिका रोड बिंदूर (एच), भटकल, मुरुडेश्वर, होन्नावर, कुमटा, गोकर्ण रोड, अंकोला, कारवार और कैनाकोना शामिल हैं।

14 सितंबर को मडगांव से बेंगलुरु के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

वापसी में ट्रेन नंबर 06592 मडगांव जंक्शन-बेंगलुरु कैंटोनमेंट एक्सप्रेस स्पेशल 14 सितंबर सोमवार को सुबह 11 बजे मडगांव जंक्शन से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 5:20 बजे बेंगलुरु कैंटोनमेंट पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में ट्रेन कैनाकोना, कारवार, अंकोला, गोकर्ण रोड, कुमटा, होन्नावर, मुरुडेश्वर, भटकल, मूकांबिका रोड बिंदूर (एच), कुंदापुरा, बरकुर, उडुपी, मुल्की, सुरथकल, बंतवाल, काबकापुत्तूर, सुब्रह्मण्य रोड, सकलेशपुर, हासन, चन्नरायपटना, कुनिगल और सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु स्टेशनों पर ठहरेगी।

20 कोच की होगी स्पेशल ट्रेन

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें 2-टियर एसी का 1 कोच, 3-टियर एसी के 3 कोच, स्लीपर श्रेणी के 10 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच और 2 एसएलआर डी कोच शामिल हैं।

ट्रेन नंबर 06592 की बुकिंग आज से सभी यात्री आरक्षण केंद्रों (PRS), इंटरनेट और IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। गणेश चतुर्थी के दौरान यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन बड़ी राहत साबित हो सकती है।

Updated on:
11 Sep 2026, 3:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘नकारात्मकता पर ज्यादा ध्यान देता है विपक्ष’, गिरिराज सिंह का हमला; PM मोदी के 2047 के आत्मनिर्भर भारत लक्ष्य की सराहना

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी

सुप्रिया सुले को केंद्र में मिलेगा मंत्रिपद? शरद गुट की NDA में एंट्री पर शिवसेना सांसद का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस को विदेश से कितने हजार करोड़ मिले? नवनाथ बन ने संजय राउत से पूछा तीखा सवाल

अमिताभ बच्चन के KBC सवाल पर पंजाब में बवाल, किसी ने बताया AI वीडियो तो किसी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना