Gautami Patil News: कुछ महीने पहले गौतमी पाटील का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Lavani Dancer Gautami Patil Leaked Video) हुआ था।
Lavani Dancer Gautami Patil: महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावनी डांसर व अभिनेत्री गौतमी पाटील एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। उनके खिलाफ अहमदनगर में मामला दर्ज किया गया है। कुछ महीने पहले गौतमी पाटील का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Lavani Dancer Gautami Patil Leaked Video) हुआ था। इस मामले में पुणे पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था।
मिली जानकारी के मुताबिक, 26 वर्षीय डांसर गौतमी पाटील के खिलाफ अहमदनगर में मामला दर्ज किया गया है। गौतमी समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जून महीने में बंद हुआ गौतमी पाटिल का कार्यक्रम इस महीने दही हांडी उत्सव के मौके से फिर शुरू हो गया हैं। दस दिवसीय गणपति उत्सव के दौरान कई स्थानों पर गौतमी का डांस कार्यक्रम था। ऐसे ही एक गणपति उत्सव में गौतमी पाटील का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह भी पढ़े-Gautami Patil : बला की खूबसूरत हैं लावनी डांसर गौतमी पाटील, अब अश्लील वीडियो लीक होने से फैली सनसनी!
बताया जा रहा है कि अहमदनगर में एक गणपति उत्सव के दौरान सड़क पर गौतमी पाटिल का डांस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस आयोजन के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। इसलिए गौतमी पाटील, उनके मैनेजर और गणपति मंडल के पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इससे पहले भी गौतमी पाटील के खिलाफ सोलापुर में मामला दर्ज किया गया था। विरार में भी गौतमी के कार्यक्रम में बड़ा विवाद हुआ था। हाल के महीनों में जहां-जहां गौतमी के कार्यक्रम हुए हैं, वहां-वहां बवाल हुआ हैं। इसके मद्देनजर कई जगहों पर पुलिस गौतमी के कार्यक्रम की इजाजत नहीं देती है। हालांकि अहमदनगर में बिना परमिशन के सड़क पर डांस कार्यक्रम आयोजित करने के आरोप में गौतमी समेत चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
कैसे लीक हुआ था वीडियो?
इसी साल फरवरी महीने में गौतमी पाटील का कपड़े बदलते हुए एक वीडियो (Gautami Patil Video Leak) सामने आया था। बताया जाता है कि पुणे जिले में गौतमी पाटील का चेंजिंग रूम में किसी ने चोरी छिपे वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर लीक कर दिया।
घटना के बाद, पाटील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बाद में मामले में राज्य महिला आयोग ने भी हस्तक्षेप किया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया गया और पुलिस ने पूरी छानबीन के बाद नाबालिग लड़के समेत दो को वीडियो अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़के ने चेंजिंग रूम में छुपकर वीडियो रिकॉर्ड किया था और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर एक युवक (21 वर्ष) और एक नाबालिग लड़के (17 वर्ष) को पकड़ लिया।
गौतमी पाटील लावनी डांस के साथ-साथ अपनी खूबसूरती और फैशन के लिए जानी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गौतमी एक शो के लिए डेढ़ से दो लाख रुपए चार्ज करती हैं। हालांकि पाटील पर लावनी के नाम पर अश्लील डांस करने के आरोप भी लगते रहे है।