
लावनी डांसर गौतमी पाटील का अश्लील वीडियो हुआ था वायरल
Lavani Dancer Gautami Patil Photos: प्रसिद्ध लावनी डांसर व अभिनेत्री गौतमी पाटील का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Lavani Dancer Gautami Patil Leaked Video) हो रहा है. इस संबंध में पुणे में मामला दर्ज किया गया है। इस वीडियो में गौतमी पाटील कपड़े बदलते हुए नजर आ रही हैं। आरोप है कि किसी अज्ञात शख्स ने गौतमी पाटील का चोरी छिपे वीडियो रिकॉर्ड किया और इंटरनेट पर लीक कर दिया।
26 वर्षीय गौतमी पाटील की शिकायत पर पुणे के विमंतल पुलिस स्टेशन (Vimantal Police Station) में मामला दर्ज किया गया है। यह घटना तब हुई जब पुणे में पाटील एक कार्यक्रम में अपने कपड़े बदल रही थीं और किसी ने चुपके से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह भी पढ़े-Gautami Patil Video: लावनी डांसर गौतमी पाटील का आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट पर वायरल, पुणे में केस दर्ज
Updated on:
27 Feb 2023, 4:48 PM IST
Published on:
27 Feb 2023, 4:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.