मुंबई

सरकारी कर्मचारियों की मौज, 34000 रुपये दिवाली बोनस का ऐलान, जानें किसे मिलेगी कितनी रकम

Diwali Bonus : नवी मुंबई महानगरपालिका के कर्मचारियों को 34,500 रुपये का दिवाली बोनस मिलेगा। इस का फायदा हजारों अधिकारियों, कर्मचारियों, प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों को होगा।

less than 1 minute read
Oct 17, 2025
दिवाली बोनस का ऐलान (File Photo)

दिवाली से पहले हजारों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस की खुशखबरी आई है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे महानगरपालिकाओं के कर्मचारियों और अधिकारियों को दिवाली बोनस देने की घोषणा की।

मुंबई महानगरपालिका के कर्मचारियों और अधिकारियों को इस बार 31 हजार रुपये का बोनस मिलेगा। पिछले वर्ष 2023 में यह राशि 26 हजार रुपये और 2024 में 29 हजार रुपये थी। इस बोनस से मुंबई महानगरपालिका पर कुल 285 करोड़ रुपये का आर्थिक भार पड़ेगा। बोनस का लाभ मुंबई महानगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी, अनुदानित निजी प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी, माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, अध्यापक विद्यालय और शिक्षण सेवक सहित कई कर्मचारियों को मिलेगा। हालांकि सामाजिक स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को 14,000 रुपये और बालवाड़ी शिक्षिका व सहायिकाओं को 5,000 रुपये भाईदूज तोहफा के तौर पर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

ED-CBI अफसर बनकर बुजुर्ग को किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, ट्रांसफर करवाए 58 करोड़ रुपये

ठाणे महानगरपालिका के कर्मचारियों को 24,500 रुपये बोनस मिलेगा। इसका लाभ 9,221 कर्मचारियों को होगा। इसमें ठाणे महापालिका के 6,059 कर्मचारी, शिक्षा विभाग के 774 कर्मचारी, परिवहन विभाग के 1,400 नियमित कर्मचारी और अन्य 988 कर्मचारी शामिल हैं। पिछले वर्ष ठाणे महापालिका के कर्मचारियों को 24 हजार रुपये का बोनस मिला था, इस बार इसमें 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

नवी मुंबई महानगरपालिका के कर्मचारियों को 34,500 रुपये का सानुग्रह अनुदान मिलेगा। इसमें नवी मुंबई महानगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी, प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक शामिल हैं। वहीँ, सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सरकार द्वारा संविदा के आधार पर नियुक्त और सरकार से मानदेय प्राप्त करने वाले संविदा कर्मचारियों को भी 28,500 रुपये मिलेगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं को 18,500 रुपये मिलेंगे।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को संबंधित महापालिका आयुक्तों को यह राशि कर्मचारियों को देने का निर्देश दिया। वहीँ, मुंबई महानगरपालिका की तरह ‘बेस्ट’ के अधिकारी और कर्मचारियों को भी 31 हजार रुपये बोनस दिया जाएगा।

Updated on:
17 Oct 2025 04:22 pm
Published on:
17 Oct 2025 03:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर