मुंबई

Mumbai: ‘हैट मैन किलर’ की अफवाह से मुंबई में फैली दहशत, वायरल वीडियो को लेकर हुआ बड़ा खुलासा!

Hat Man Killer in Andheri Mumbai: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैट मैन किलर (Hat Man Killer) के वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने अहम खुलासा किया है। मुंबई पुलिस की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि शहर में किसी हैट मैन किलर द्वारा किसी महिला की हत्या नहीं की गई है।

2 min read
Nov 12, 2022
मुंबई में ‘हैट मैन किलर’ के अफवाह से फैली दहशत

Hat Man Killer in Mumbai: मुंबई (Mumbai News) में एक चौंकाने वाली घटना की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल एक वीडियो इन्टरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बीच सड़क पर कथित तौर पर एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हालांकि इस मामले को मुंबई के अंधेरी इलाके (Andheri News) का बताया जा रहा है, जिस पर पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी किया है।

वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स महिला पर चाकू से हमला करता है और फिर उसे घसीटते हुए फुटपाथ पर ले जाता है. सीसीटीवी फुटेज में उस वक्त वाहन गुजरते नजर आ रहे हैं। यह घटना मुंबई के अंधेरी इलाके की बताई जा रही है। लेकिन यह सच नहीं है। यह भी पढ़े-Chandrapur: मॉर्निंग वॉक पर गया था युवक, अचानक दिख गया बाघ, हार्ट अटैक से मौत!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैट मैन किलर (Hat Man Killer) के वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने अहम खुलासा किया है। मुंबई पुलिस की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि शहर में किसी हैट मैन किलर द्वारा किसी महिला की हत्या नहीं की गई है।

वायरल वीडियो में क्या है?

सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि कथित घटना 5 नवंबर की है। वीडियो में एक महिला कार से उतरती हुई नजर आ रही है। इसके बाद कार महिला को वहीं छोड़कर चली जाती है। तभी पीछे से हमलावर वहां आता है और महिला पर चाकू से वार कर देता है। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर जाती है। फिर हमलावर महिला के पैर पकड़ कर उसे सड़क के किनारे फुटपाथ पर ले जाता है।


‘हैट मैन किलर’ ट्विटर पर हो रहा ट्रेंड

वीडियो में हमलावर ने काले रंग की कोट-पैंट और टोपी पहन रखी है। इस घटना के बाद से ट्विटर पर हैशटैग #HatmanKillerInMumbai ट्रेंड कर रहा है। लोगों को ‘हैट मैन किलर’ से सावधान रहने को कहा जा रहा है। कई यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर सुनसान जगह पर नहीं जाने की अपील कर रहे हैं। इससे लोगों में भय का माहौल है। हालांकि हमलावर ने महिला की हत्या क्यों की? यह घटना कहा की है? यह अभी स्पष्ट नहीं है।

मुंबई पुलिस ने क्या कहा?

तेजी से वायरल हो रहे वीडियो और लोगों में फैल रहे डर के माहौल को देखते हुए मुंबई पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में वास्तव में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं मिली है। मुंबई में किसी महिला को ‘हैट मैन’ ने नहीं मारा है।

Updated on:
12 Nov 2022 02:29 pm
Published on:
12 Nov 2022 02:25 pm
Also Read
View All