scriptMaharashtra Chandrapur Youth went on morning walk suddenly saw tiger died of heart attack | Chandrapur: मॉर्निंग वॉक पर गया था युवक, अचानक दिख गया बाघ, हार्ट अटैक से मौत! | Patrika News

Chandrapur: मॉर्निंग वॉक पर गया था युवक, अचानक दिख गया बाघ, हार्ट अटैक से मौत!

locationमुंबईPublished: Nov 12, 2022 12:28:21 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

Chandrapur Tiger Attack: महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, पिछले तीन वर्षों से ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं। इसे कम करने के लिए हम निर्णय ले रहे हैं। ब्रह्मपुरी विभाग से पांच बाघ स्थानांतरित किये जाएंगे।

Young man got heart attack after seeing lion
बाघ देखकर युवक को आया हार्ट अटैक
Maharashtra Chandrapur News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बाघ (Tiger) के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ताजा मामले में एक युवक की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक सुबह अपने घर के बाहर टहलने (Morning walk) निकला था, तभी अचानक उसे बाघ दिखाई दिया। बाघ को देखते ही युवक इतना डर गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल बाघ को देखकर युवक घबरा गया और उसका हार्ट फेल हो गया।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.