मुंबई

IIT बॉम्बे छात्र साहिल की मौत मामले में नया मोड़, परीक्षा हॉल में प्रोफेसर डुल्ला से हुई थी बहस, CCTV से मिला अहम सुराग

IIT Bombay Prof Suryanarayana Doolla: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच जारी है। सीसीटीवी में परीक्षा हॉल में प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला से बहस की जानकारी सामने आई है।
3 min read
Sep 23, 2026
IIT Bombay student death case
प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला और साहिल वाकोडे (Photo: IANS)

Sahil Wakode Case: आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए और अहम तथ्य सामने आ रहे हैं। अब घटना वाले दिन परीक्षा हॉल से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के अनुसार, 18 सितंबर को परीक्षा के दौरान बीटेक छात्र साहिल वाकोडे और परीक्षा पर्यवेक्षक प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला के बीच तीखी बहस हुई थी। इसके बाद साहिल परीक्षा हॉल से निकलकर हॉस्टल में अपने कमरे में गया, जहां बाद में वह मृत मिला।

पुलिस ने घटना वाले दिन की CCTV फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और अब परीक्षा हॉल में हुई पूरी घटना का क्रम समझने की कोशिश कर रही है। साथ ही साहिल के मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

परीक्षा खत्म होने से पहले हॉल से बाहर गया था साहिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में साहिल को 18 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 से 12:45 बजे के बीच परीक्षा हॉल में देखा गया। परीक्षा दोपहर 1 बजे खत्म होनी थी। फुटेज के अनुसार, साहिल करीब 1:25 बजे अपने कमरे में पहुंचा।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी में साहिल कुछ झुका हुआ दिखाई दे रहा है और अपनी जेब में रखी किसी चीज को देखने की कोशिश करता नजर आ रहा है। इसके बाद प्रोफेसर डुल्ला उसके पास आकर उससे सवाल करते दिखाई देते हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रोफेसर बाद में साहिल को अन्य छात्रों से अलग एक तरफ ले गए। वहां दोनों के बीच बहस हुई। जांच अधिकारी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी और विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुआ।

ChatGPT के इस्तेमाल की पुष्टि अभी नहीं

जांच में यह पहलू भी सामने आया है कि क्या साहिल ने अपने मोबाइल फोन पर चैटजीपीटी का इस्तेमाल कर परीक्षा के प्रश्नपत्र की तस्वीर या प्रश्न अपलोड करके जवाब हासिल करने की कोशिश की थी। हालांकि, पुलिस अधिकारी के मुताबिक उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज से अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि छात्र ने नकल करने की कोशिश की थी या नहीं। पुलिस मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच करा रही है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने साहिल की कॉल डिटेल्स और चैट भी खंगाली है। इसके जरिये ये पता लगाया जा रहा कि उसने घटना से पहले किसी व्यक्ति से संपर्क किया था या नहीं। उसकी मानसिक स्थिति और घटना से पहले की परिस्थितियों के बारे में सारे एंगल खंगाले जा रहे है।

प्रोफेसर डुल्ला से पूछताछ करेगी क्राइम ब्रांच

क्राइम ब्रांच ने साहिल जे माता-पिता का बयान मंगलवार को दर्ज किया, जबकि आज आरोपी प्रोफेसर डुल्ला को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके अलावा पुलिस अब परीक्षा हॉल में मौजूद अन्य छात्रों के बयान भी दर्ज कर रही है। पुलिस उनसे खास तौर पर यह जानने की कोशिश कर रही है कि दोपहर 12:30 से 12:45 बजे के बीच साहिल और प्रोफेसर डुल्ला के बीच क्या हुआ था।

एक अधिकारी के मुताबिक, छात्रों से यह भी पूछा जा रहा है कि प्रोफेसर ने साहिल से क्या कहा था और दोनों के बीच हुई बातचीत किस तरह विवाद में बदली। पुलिस अलग-अलग छात्रों के बयानों को सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन से मिलने वाली जानकारी से मिलाकर घटना की कड़ियां जोड़ रही है।

परिवार ने लगाए उत्पीड़न और जातिगत भेदभाव के आरोप

साहिल वाकोडे के परिवार ने उसकी मौत के बाद संस्थान में कथित तौर पर व्यवस्थित उत्पीड़न और जातिगत भेदभाव के आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि इन पहलुओं की भी जांच होनी चाहिए।

इसी बीच IIT बॉम्बे फैकल्टी फोरम के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार पंत ने दावा किया है कि साहिल ने हाल के समय में संस्थान के SC/ST सेल के सामने कोई शिकायत नहीं की थी। उनका यह बयान परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों के बीच सामने आया है।

प्रोफेसर डुल्ला के समर्थन में IIT बॉम्बे, दिल्ली और मद्रास

IIT बॉम्बे के साथ ही IIT दिल्ली और IIT मद्रास के फैकल्टी भी प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला के समर्थन में उतर आये हैं। उनका कहना है कि प्रोफेसर ने बस अपना कर्तव्य निभाया था। उधर, साहिल के पिता ने चेतावनी दी है कि अगर प्रोफेसर डुल्ला की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह अनशन करेंगे। उधर, साहिल के चाचा ने पूरे मामले की जांच सीबीआई (CBI) से कराने की मांग की है। फिलहाल मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट 9 मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
23 Sept 2026 11:19 am
Published on:
23 Sept 2026 10:14 am
Also Read
View All
Ishwar Thakur in ICU: ‘FIR’, ‘भाभीजी घर पर हैं’, फेम एक्टर ईश्वर ठाकुर ICU में, परिवार ने कहा, ‘इलाज के लिए पैसे खत्म हो रहे हैं’

‘पत्नी को धोखा देने वाले मर्दों को आदर्श मत बनाओ’, गोविंदा के कोमल संग लालबागचा राजा दर्शन के बाद बहू कश्मीरा शाह का क्रिप्टिक पोस्ट

गणेशोत्सव में महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: 184 लाइसेंस सस्पेंड, तुकाराम मुंढे बोले- 21000 किलो मिलावटी खाना जब्त

‘डर-डर के देखता हूं’, बेटी रिती को लेकर मनोज तिवारी के बयान के बाद लोगों ने किए मजेदार कमेंट, बोले- सबसे ज्यादा ईमानदार पिता है

‘आपने जो कपड़ा पहना है हमने उसका पर्दा बना दिया’, प्रोड्यूसर की शर्ट पर राज कुमार ने ली थी चुटकी, बिस्वजीत ने सुनाया किस्सा