
Mumbai- मुंबई में भारी बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कई जगहों पर तेज़ हवाएं भी चल रही हैं। मुख्यमंत्री खुद राज्य आपदा प्रबंधन कक्ष से सभी एहतियाती उपायों और स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। बीजेपी मुंबई के अध्यक्ष अमित सातम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पूरे राज्य और मुंबई शहर के लोगों से अपील की है कि वे बहुत ज़रूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। समुद्र में ऊंची लहरें (हाई टाइड) भी उठी थीं। इस बीच बोरीवली वेस्ट के गोराई इलाके में मनोरी बीच के पास समुद्र में एक विदेशी कार्गो जहाज़ फंस गया। बचाव और हालात का जायज़ा लेने के लिए गोराई पुलिस और इंडियन कोस्ट गार्ड की टीमें मौके पर पहुंचीं।
भारी बारिश को देखते हुए बीजेपी मुंबई के अध्यक्ष अमित सातम ने कहा है कि "नगर निगम प्रशासन की वजह से जहां भी कोई घटना हुई है-चाहे वह किसी अधिकारी की वजह से हो या किसी गलती के कारण—वहाँ संबंधित अधिकारियों के खिलाफ़ सख़्त कार्रवाई का आदेश दिया गया है और उन्हें सस्पेंड भी किया गया है। उन्होंने कहा कि भले ही हम सत्ता में हैं, लेकिन हम प्रशासन का बचाव नहीं करेंगे। अगर कोई गलती होती है, तो सुधार के लिए निर्देश दिए जाएंगे। हालांकि नगर निगम प्रशासन ज़मीनी स्तर पर काम कर रहा है, इसलिए महायुति गठबंधन के सभी पार्षद, विधायक और जन-प्रतिनिधि भी प्रशासन के साथ मिलकर ज़मीन पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
इधर मनोरी बीच के पास समुद्र में एक विदेशी कार्गो जहाज़ फंस गया। बोरीवली वेस्ट के गोराई इलाके में हुई इस घटना के बाद गोराई पुलिस और इंडियन कोस्ट गार्ड की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव के साथ ही हालात का जायज़ा भी लिया।
समुद्र में विदेशी कार्गो जहाज़ फंसने पर सुरक्षा दल भी सक्रिय हैं और अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। घटना की जांच करने और बचाव कार्यों में तालमेल बिठाने के लिए INS हमला की एक टीम को भी तैनात किया गया।
इधर मुंबई में आफत की बारिश अभी जारी है। लगातार और भारी बरसात के कारण हालात बेहद खराब हो चुके हैं। इधर
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई के साथ ही कोल्हापुर, सतारा, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी ज़िलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार, कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।