7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ketan Murder Case: क्या सिया और चेतन ने चार महीने पहले गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी? केतन अग्रवाल मामले में हुआ खुलासा

Pune Businessman Murder: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में दावा किया गया है कि आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने परिवार से छिपकर शादी की थी और डिजिटल सबूतों के आधार पर हत्या की साजिश के कई अहम तथ्य सामने आए हैं।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Ashib Khan

Jul 07, 2026

Ketan Murder Case

केतन मर्डर केस में हुआ खुलास

Ketan Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल मर्डर केस में लगातार बड़े खुलासे हो रहे है। इसी बीच पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने करीब चार महीने पहले परिवार से छिपकर शादी कर ली थी। यह जानकारी दोनों के व्हाट्सएप चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच करने के बाद सामने आई है।

बता दें कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके मोबाइल फोन, व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन हिस्ट्री और इंटरनेट सर्च रिकॉर्ड की जांच कर रही है। 

महाराष्ट्र टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी ने चार महीने पहले गुप्त तरीके से शादी कर ली थी। इसका सिया के परिवार वालों के भी पता नहीं था। हालांकि यह शादी केतन और सिया की 19 फरवरी को हुई सगाई से पहले हुई थी या बाद में, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बाली ट्रिप और महाबलेश्वर जाने से भी किया था इनकार

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि केतन के साथ सिया प्री-वेडिंग शूट के लिए बाली नहीं जाना चाहती थी। इसके अलावा वह अपना जन्मदिन पर महाबलेश्वर में आयोजित सेलिब्रेशन से भी बचना चाहती थी। इन दोनों जगहों पर उसे केतन के साथ रूम शेयर करना था, जिससे वह बच रही थी। हालांकि पुलिस का मानना है कि इसके पीछे उसकी चेतन के साथ गुप्त शादी भी एक वजह हो सकती है। 

पहले प्रयास में घबरा गई थी सिया

मामले में पुलिस ने यह भी बताया है कि सिया ने केतन की हत्या की पहली कोशिश 14 जून को की थी, लेकिन उस समय सिया इतना घबरा गई कि उसकी योजना फेल हो गई। जांच में दावा किया गया है कि बाद में उसने चेतन से कहा- मुझसे हिम्मत नहीं हो रही, तुम भी साथ चलो, हम दोनों मिलकर उसे धक्का देंगे।

वेब सीरीज और वीडियो देखकर बनाई थी साजिश

पुलिस ने दावा किया कि आरोपी सिया और चेतन ने मारने के तरीके समझने के लिए वेब सीरीज, पॉडकास्ट और ऑनलाइन वीडियो भी देखे हैं। इसके अलावा यह भी सामने आया है कि देश के अलग-अलग राज्यों में हुई हत्या की घटनाओं को भी दोनों ने समझा है। इससे यह समझने की कोशिश की कि किस तरह से अपराध करने पर शक को कम किया जा सकता है। 

जांच के मुताबिक, उन्होंने हथियार का इस्तेमाल न करने का फैसला इसलिए किया ताकि घटनास्थल पर कम से कम सबूत छूटें। फिलहाल पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।