
Indian Railways News: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और परिचालन कारणों के चलते आगामी नवंबर महीने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। दक्षिण मध्य रेलवे ने कम यात्री संख्या के कारण हुजूर साहेब नांदेड़ और सूरत के उधना जंक्शन के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन की आठ फेरियों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, मुंबई से चलने वाली 12933 कर्णावती एक्सप्रेस के शुरुआती स्टेशन में अस्थायी रूप से बदलाव किया गया है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, कर्णावती एक्सप्रेस को 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक मुंबई सेंट्रल के बजाय बांद्रा टर्मिनस से चलाया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सफर पर निकलने से पहले ट्रेन के समय और प्रस्थान स्टेशन की जानकारी जरूर जांच लें।
रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 07605 और 07606 की नवंबर में निर्धारित यात्राएं रद्द रहेंगी। ट्रेन नंबर 07605 हुजूर साहेब नांदेड़ से उधना जंक्शन और ट्रेन नंबर 07606 उधना जंक्शन से हुजूर साहेब नांदेड़ के बीच चलती है। रेलवे ने कम यात्री संख्या (Poor Occupancy) और परिचालन संबंधी कारणों से ट्रेन नंबर 07605/07606 की नवंबर महीने की सभी फेरियों को निरस्त करने का फैसला लिया गया है।
ट्रेन नंबर 07605 (हुजूर साहेब नांदेड़ से उधना): नवंबर महीने के प्रत्येक सोमवार यानी 2, 9, 16 और 23 नवंबर को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 07606 (उधना से हुजूर साहेब नांदेड़): नवंबर महीने के प्रत्येक मंगलवार यानी 3, 10, 17 और 24 नवंबर को रद्द रहेगी।
इसके साथ ही पश्चिम रेलवे ने मुंबई से चलने वाली ट्रेन संख्या 12933 कर्णावती एक्सप्रेस के परिचालन स्टेशन में बदलाव किया है। यह ट्रेन 1 नवंबर से 30 नवंबर तक अपने नियमित स्टेशन मुंबई सेंट्रल (MMCT) के बजाय बांद्रा टर्मिनस (BDTS) से बनकर रवाना होगी। मुंबई से अहमदाबाद दिशा की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे नवंबर महीने में अपनी यात्रा शुरू करने से पहले बोर्डिंग स्टेशन की सही स्थिति की जांच जरुर करें।