मुंबई

रेल यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट, 8 एक्सप्रेस ट्रेनों के टर्मिनल और समय में बड़ा बदला

Indian Railways news: यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं और किसी भी असुविधा से बचने के लिए नवीनतम जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से संपर्क करें।

2 min read
Feb 13, 2026
अप्रैल से 8 एक्सप्रेस ट्रेनों के टर्मिनल और समय में बड़ा बदलाव (Photo: IRCTC)

रेल यात्रियों के लिए अहम खबर है। मध्य रेल ने परिचालन कारणों से आठ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशनों में बदलाव किया गया है और उनके समय में भी संशोधन किया गया है। यह बदलाव अप्रैल 2026 से चरणबद्ध तरीके से लागू होंगे। यदि आप इन ट्रेनों से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह बदलाव जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, मुंबई से चलने वाली कुल आठ ट्रेनें इस संशोधन से प्रभावित होंगी, जिनके टर्मिनल स्टेशनों को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और दादर से बदलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) कर दिया गया है। इन ट्रेनों के प्रस्थान और आगमन के समय में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।

ये भी पढ़ें

मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ बड़ा हादसा, भैंसों के झुंड से हुई टक्कर, 3 घंटे तक यातायात ठप

इन ट्रेनों क बदला शेड्यूल -

1. 16331 CSMT-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल एक्सप्रेस

टर्मिनल स्टेशन CSMT से बदलकर एलटीटी किया गया है। 19 अप्रैल 2026 से यह ट्रेन CSMT के बजाय लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से रात 08:55 बजे प्रस्थान करेगी। ठाणे से तिरुवनंतपुरम के बीच समय में कोई बदलाव नहीं।

2. 16332 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-CSMT एक्सप्रेस

टर्मिनल स्टेशन CSMT से बदलकर एलटीटी किया गया है। 18 अप्रैल 2026 से लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर शाम 18:50 बजे पहुंचेगी। जबकि ठाणे और तिरुवनंतपुरम सेंट्रल के बीच के स्टेशनों पर ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं होगा।

3. 16351 CSMT-नागरकोइल एक्सप्रेस

टर्मिनल स्टेशन CSMT से बदलकर एलटीटी किया गया है। 17 अप्रैल 2026 से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से 20:55 बजे प्रस्थान। ठाणे पर नया समय: आगमन 21:07 (पहले 21:13), प्रस्थान 21:10 (पहले 21:15)। कल्याण से नागरकोइल तक समय समान रहेगा।

4. 16352 नागरकोइल-CSMT एक्सप्रेस

टर्मिनल स्टेशन CSMT से बदलकर एलटीटी किया गया है। 16 अप्रैल 2026 से लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर 18:50 बजे आगमन।

5. 16339 CSMT-नागरकोइल एक्सप्रेस

टर्मिनल स्टेशन CSMT से बदलकर एलटीटी किया गया है। 14 अप्रैल 2026 से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से 20:55 बजे प्रस्थान। ठाणे स्टेशन पर इसका नया आगमन समय रात 09:07 बजे और प्रस्थान समय रात 09:10 बजे होगा।

6. 16340 नागरकोइल-CSMT एक्सप्रेस

टर्मिनल स्टेशन CSMT से बदलकर एलटीटी किया गया है। 13 अप्रैल 2026 से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) पर शाम 18:50 बजे आगमन। कल्याण और नागरकोइल के बीच के स्टेशनों पर समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

7. 22629 दादर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस

16 अप्रैल 2026 से दादर के बजाय लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से रात 20:45 बजे प्रस्थान। ठाणे पर आगमन रात 21:02 और प्रस्थान रात 21:05 बजे होगा। पनवेल और तिरुनेलवेली के बीच स्टेशनों के समय में कोई परिवर्तन नहीं है।

8. 22630 तिरुनेलवेली-दादर एक्सप्रेस

15 अप्रैल 2026 से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) पर दोपहर 15:00 बजे आगमन। क्योंकि टर्मिनल स्टेशन दादर से बदलकर एलटीटी कर दिया गया है। लेकिन तिरुनेलवेली और ठाणे के बीच के स्टेशनों पर समय में कोई बदलाव नहीं होगा।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

मध्य रेल का कहना है कि यह निर्णय परिचालन सुगमता और यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है। साथ ही स्पष्ट कहा गया है कि अधिकांश ट्रेनों के मार्गस्थ स्टेशनों के समय में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि टर्मिनल बदलने के कारण यात्रियों को अपने बोर्डिंग स्टेशन और पहुंचने के स्थान की दोबारा जांच करनी चाहिए।

Updated on:
13 Feb 2026 05:01 pm
Published on:
13 Feb 2026 04:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर