26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railway: एलटीटी-सिकंदराबाद दुरंतो एक्सप्रेस अब नए अवतार में, जानें पूरी डिटेल

Mumbai LTT-Secunderabad Duronto: मुंबई-सिकंदराबाद दुरंतो एक्सप्रेस अप्रैल महीने से संशोधित संरचना के साथ पूरी तरह से वातानुकूलित ट्रेन (AC Train) के रूप में चलेगी।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 30, 2026

Amrit Bharat Express Pune Danapur Pune Shirdi express train

रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: 2 नई ट्रेनों को हरी झंडी, शिर्डी और बिहार जाना हुआ आसान (Photo: IANS/File)

मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुंबई एलटीटी-सिकंदराबाद दुरंतो एक्सप्रेस (LTT Secunderabad Duranto Express) की कोच संरचना में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। अब यह ट्रेन पूरी तरह से एसी (वातानुकूलित) ट्रेन के रूप में चलेगी। अगले महीने से यह ट्रेन संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को अधिक बेहतर यात्रा का अनुभव मिलेगा।

नई कोच संरचना क्या होगी?

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12219/12220 दुरंतो एक्सप्रेस में अब एक एसी फर्स्ट क्लास, चार एसी 2-टियर, 13 एसी 3-टियर और दो जनरेटर कार शामिल होंगी। इस बदलाव के बाद ट्रेन में एसी श्रेणी के यात्रियों के लिए अधिक सीटें उपलब्ध होंगी।

कब से लागू होगा बदलाव?

ट्रेन संख्या 12219 एलटीटी-सिकंदराबाद दुरंतो एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से 25 अप्रैल 2026 से नई संरचना के साथ चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 12220 सिकंदराबाद-LTT दुरंतो एक्सप्रेस सिकंदराबाद से 24 अप्रैल 2026 से संशोधित कोच संरचना के साथ रवाना होगी।

समय और स्टॉपेज की जानकारी

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेन के विस्तृत समय और ठहराव की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप का उपयोग करें। इसके अलावा टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप भी उपलब्ध है।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। नई कोच संरचना से यात्रियों को ज्यादा आरामदायक और बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

हाल ही में मुंबई-मडगांव कोंकण कन्या एक्सप्रेस और मांडोवी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी इकोनॉमी कोच जोड़ा गया। कोंकण जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने 24 फरवरी से मुंबई-मडगांव कोंकण कन्या एक्सप्रेस और मांडोवी एक्सप्रेस में 1 अतिरिक्त 3AC इकोनॉमी कोच स्थायी रूप से जोड़ा है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, मुंबई से मडगांव के बीच चलने वाली कोंकण कन्या एक्सप्रेस और मांडोवी एक्सप्रेस की कोच संरचना में रेलवे ने अहम बदलाव किया है। ट्रेन संख्या 20111/20112 सीएसएमटी-मडगांव-सीएसएमटी कोंकण कन्या एक्सप्रेस और 10103/10104 सीएसएमटी-मडगांव-सीएसएमटी मांडोवी एक्सप्रेस अब संशोधित संरचना के साथ संचालित की जा रही है। अब इस ट्रेन में 1 फर्स्ट एसी सह एसी 2-टियर, 1 एसी 2-टियर, 4 एसी 3-टियर, 3 एसी 3-टियर इकोनॉमी, 7 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 पैंट्री कार, 1 जनरेटर कार और 1 द्वितीय सीटिंग तथा लगेज सह गार्ड ब्रेक वैन शामिल है। इस प्रकार कुल 23 एलएचबी कोच के साथ दोनों ट्रेनें चल रही है।