31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी का फिल्मी अवतार! शेखर कपूर बोले- सेंसेशनल क्रिकेटर न होते तो फिल्म में होते

Shekhar Kapur Says IPL Star Vaibhav Suryavanshi: IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी के बारे में फेमस फिल्ममेकर शेखर कपूर ने कहा कि अगर वैभव एक सेंसेशनल क्रिकेटर न होते, तो निश्चित रूप से फिल्मों में अपनी पहचान बना चुके होते, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

2 min read
Google source verification
IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी का फिल्मी अवतार

शेखर कपूर और वैभव सूर्यवंशी (this photo form x: Shekhar Kapur)

Shekhar Kapur Says IPL Star Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट के नए सितारे वैभव सूर्यवंशी की चमक अब मैदान से बाहर भी फैल रही है। फेमस फिल्ममेकर शेखर कपूर ने रविवार यानी आज X पर एक ऐसी बात लिखी जिसने क्रिकेट और सिनेमा दोनों के फैंस का ध्यान खींच लिया।

इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने

शेखर कपूर ने वैभव सूर्यवंशी की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "अगर सूर्यवंशी इतने सेंसेशनल क्रिकेटर नहीं होते तो मैं उन्हें फिल्म में कास्ट कर सकता था।" ये पोस्ट तुरंत वायरल हो गई। लोगों ने इसे वैभव की मासूमियत, चार्म और स्वाभाविक स्क्रीन अपील की तारीफ के तौर पर देखा। बता दें, शेखर कपूर इन दिनों 'मासूम: द न्यू जेनरेशन' की तैयारी में हैं जो उनकी 1983 की कालजयी क्लासिक का आधुनिक रूप होगा। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, मनोज बाजपेयी, नित्या मेनन और कावेरी कपूर जैसे दिग्गज स्टार्स मौजूद हैं और फिल्म इस साल के आखिर में पर्दे दस्तक देगी।

बता दें, बिहार के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने IPL 2025 में पहली बार राष्ट्रीय ध्यान खींचा जब वो टूर्नामेंट के इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सिर्फ 38 गेंदों पर 101 रन ठोके जिसमें शतक 35 गेंदों में पूरा हुआ। इसके साथ ही, IPL 2026 में तो उन्होंने हर रिकॉर्ड तोड़ दिया। 237 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए जिसमें एक शतक, कई अर्धशतक और रिकॉर्ड 72 छक्के शामिल थे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों पर 103 और एलिमिनेटर में 29 गेंदों पर 97 रन ये पारियां क्रिकेट लवर्स को लंबे समय तक याद रहेंगी।

अमिताभ बच्चन ने भी वैभव सूर्यवंशी की सराहना

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की थी, जिसमें उन्होंने लिखा, "सूर्यवंशी - 15 साल की उम्र का अद्भुत सूर्या। इस उम्र में तो हम बंटों (कंचे) और गुल्ली-डंडा भी ठीक से नहीं खेल पा रहे थे।" महानायक का ये पोस्ट देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया और फैंस इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे थे। जहां अधिकतर लोग अमिताभ बच्चन की इस बात से पूरी तरह सहमत दिखे, तो वहीं कुछ यूजर्स ने इस पोस्ट पर मजेदार टिप्पणियां भी कीं थी।