Special Train: यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे (Indian Railways) ने बड़ी घोषणा की है। रेल प्रशासन ने 20 विशेष ट्रेन सेवाएं चलाने का फैसला किया है।
धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस 2025 (Dhamma Chakra Pravartan Diwas 2025) के अवसर पर लाखों अनुयायी डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को नमन करने और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नागपुर पहुंचेंगे। इस मौके पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने बड़ी घोषणा की है। रेल प्रशासन ने 20 विशेष ट्रेन सेवाएं चलाने का फैसला किया है।
धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस वह ऐतिहासिक दिन है, जब डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने वर्ष 1956 में अपने लाखों अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म स्वीकार किया था। तभी से हर साल नागपुर में बौद्ध धर्म के प्रमुख केंद्र 'दीक्षाभूमि' में इस दिन को बड़े उत्साह से मनाया जाता है और देशभर से अनुयायी यहां पहुंचते हैं।
इस वर्ष मध्य रेल द्वारा नागपुर, मुंबई (सीएसएमटी), पुणे, सोलापुर, नासिक रोड और भुसावल समेत कई स्थानों से नागपुर के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें आरक्षित और अनारक्षित दोनों तरह की ट्रेनें शामिल होंगी।
नागपुर-अकोला-नागपुर के बीच 2 आरक्षित विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।
सीएसएमटी-नागपुर-सीएसएमटी मार्ग पर 2 अनारक्षित विशेष ट्रेनें रहेंगी।
पुणे-नागपुर-पुणे मार्ग पर भी 2 विशेष सेवाएं उपलब्ध होंगी।
सोलापुर-नागपुर-सोलापुर के बीच 2 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।
नागपुर-भुसावल-नागपुर के बीच 6 विशेष ट्रेनें दौड़ेंगी।
नासिक रोड-नागपुर-नासिक रोड के बीच मेमू अनारक्षित विशेष ट्रेनों की 6 सेवाएं चलाई जाएंगी।
नागपुर-अकोला-नागपुर (2 ट्रिप)
ट्रेन संख्या 01132 दो अक्टूबर 2025 को नागपुर से शाम 18:40 बजे प्रस्थान, अकोला आगमन 23:30 बजे। ट्रेन संख्या 01131 तीन अक्टूबर 2025 को अकोला से 00:20 बजे प्रस्थान, नागपुर आगमन 04:50 बजे।
ठहराव: अजनी, वर्धा, पुलगाँव, धामनगाँव, बडनेरा, मुर्तिजापुर।
सीएसएमटी-नागपुर-सीएसएमटी अनारक्षित(2 ट्रिप)
ट्रेन संख्या 01019 एक अक्टूबर को सीएसएमटी से 14:30 बजे प्रस्थान, 02 अक्टूबर को सुबह 06:10 बजे नागपुर आगमन। ट्रेन संख्या 01020 दो अक्टूबर को नागपुर से 22:30 बजे प्रस्थान, 03 अक्टूबर को 17:20 बजे सीएसएमटी आगमन।
ठहराव: दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, जलगाँव, भुसावल, अकोला आदि।
पुणे-नागपुर-पुणे अनारक्षित (2 ट्रिप)
ट्रेन संख्या 01215 एक अक्टूबर को पुणे से 14:50 बजे प्रस्थान, 02 अक्टूबर को 07:30 बजे नागपुर पहुँचेगी। ट्रेन संख्या 01216 दो अक्टूबर को नागपुर से 23:00 बजे प्रस्थान, 03 अक्टूबर को 16:20 बजे पुणे पहुँचेगी।
ठहराव: दौंड, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगाँव, मनमाड, भुसावल, अकोला आदि।
सोलापुर-नागपुर-सोलापुर अनारक्षित(2 ट्रिप)
ट्रेन संख्या 01029 एक अक्टूबर को सोलापुर से 09:50 बजे प्रस्थान, 02 अक्टूबर को 05:10 बजे नागपुर पहुँचेगी। ट्रेन संख्या 01030 दो अक्टूबर को नागपुर से 23:30 बजे प्रस्थान, 03 अक्टूबर को 23:45 बजे सोलापुर आगमन।
ठहराव: कुर्दुवाड़ी, दौंड, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, अकोला आदि।
नागपुर-भुसावल-नागपुर अनारक्षित(6 ट्रिप)
ट्रेन संख्या 01214 एक और दो और तीन अक्टूबर को नागपुर से 21:30 बजे प्रस्थान, अगले दिन 04:00 बजे भुसावल पहुँचेगी। ट्रेन संख्या 01213 दो, तीन और चार अक्टूबर को भुसावल से 05:00 बजे प्रस्थान, उसी दिन 12:20 बजे नागपुर पहुँचेगी।
ठहराव: अजनी, वर्धा, बडनेरा, अकोला, शेगाँव, मलकापुर।
नासिक रोड-नागपुर-नासिक रोड मेमू अनारक्षित(6 ट्रिप)
ट्रेन संख्या 01231 एक अक्टूबर को नासिक रोड से 18:00 बजे प्रस्थान, 02 अक्टूबर को 08:00 बजे नागपुर पहुँचेगी। ट्रेन संख्या 01232 दो अक्टूबर को नागपुर से 16:20 बजे प्रस्थान, 03 अक्टूबर को 03:45 बजे नासिक रोड आगमन।
ट्रेन संख्या 01233 तीन और चार अक्टूबर को नासिक रोड से 04:15 बजे प्रस्थान, उसी दिन 15:40 बजे नागपुर पहुँचेगी। ट्रेन संख्या 01234 तीन और चार अक्टूबर को नागपुर से 16:20 बजे प्रस्थान, अगले दिन 03:45 बजे नासिक रोड आगमन।
ठहराव: मनमाड, चालीसगाँव, पचोरा, जलगाँव, भुसावल, मलकापुर, शेगाँव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगाँव, पुलगाँव, वर्धा और अजनी।
इन ट्रेनों में शयनयान, सामान्य श्रेणी और वातानुकूलित कोच की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। साथ ही, अनारक्षित ट्रेनों में बड़ी संख्या में सामान्य डिब्बे लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को यात्रा का अवसर मिल सके।