Special Trains: कोंकण जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए मुंबई से मडगांव (गोवा) के बीच एसी स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।
गर्मियों की छुट्टियों में कोंकण (Konkan Summer Special Train) जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए मध्य रेल (Central Railway) ने बड़ी राहत दी है। रेलवे ने मुंबई और मडगांव (गोवा) के बीच विशेष एसी ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह कदम पर्यटन सीजन के दौरान ट्रेनों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए भी उठाया गया है।
यह रूट कोंकण के प्रमुख पर्यटन और स्थानीय इलाकों को कवर करता है, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। यह विशेष ट्रेनें मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और गोवा के मडगांव के बीच चलेगी। इन ट्रेनों में केवल एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच होंगे, जिससे यात्रियों को कम किराए में आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा।
ट्रेन संख्या 01129 (CSMT से मडगांव): यह ट्रेन 14 अप्रैल को रात 00:20 बजे मुंबई सीएसएमटी (CSMT) से रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 15:15 बजे मडगांव पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 01130 (मडगांव से CSMT): यह ट्रेन 14 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे मडगांव से छूटेगी और अगले दिन तड़के 03:45 बजे मुंबई पहुंचेगी।
इन ट्रेनों का स्टॉपेज इन प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा, जिनमें दादर, ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलुन, सावरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कंकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली शामिल हैं।
इस एसी स्पेशल ट्रेन में कुल 18 एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच लगाए जाएंगे, साथ ही 2 जनरेटर वैन भी होंगी। जिससे यात्रियों को इस ट्रेन में आरामदायक और किफायती एसी सफर का विकल्प मिलेगा।
रेलवे ने बताया कि इन ट्रेनों के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। यात्री सभी पीआरएस केंद्रों और IRCTC की वेबसाइट के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। साथ ही ट्रेन की टाइमिंग और लाइव अपडेट के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है।
गर्मी की छुट्टियों में कोंकण और गोवा जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में इन स्पेशल ट्रेनों से न केवल वेटिंग लिस्ट का दबाव कम होगा, बल्कि यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।