मुंबई

यात्रियों के लिए खुशखबरी: मुंबई से हावड़ा के बीच चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, गर्मी की छुट्टियों में मिलेगी बड़ी राहत

Special Trains: मध्य रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। मुंबई एलटीटी और हावड़ा के बीच दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

2 min read
Apr 13, 2026
ट्रेन। पत्रिका फाइल फोटो

गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए मध्य रेल (Central Railway) ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) और हावड़ा के बीच 2 अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इससे न केवल यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी, बल्कि यात्रा भी सुगम हो सकेगी।

ये भी पढ़ें

New Train: मुंबई से नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, जानें रूट और अन्य जानकारियां

ट्रेन का टाइम-टेबल और रूट

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 01145 एलटीटी से हावड़ा स्पेशल 14 अप्रैल 2026 को रात 20:15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 6 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

वहीँ, वापसी में ट्रेन संख्या 01146 हावड़ा से एलटीटी 16 अप्रैल 2026 को दोपहर 14:45 बजे हावड़ा से छूटेगी और अगले दिन रात 23:45 बजे मुंबई एलटीटी पहुंचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ेगी। इसके ठहराव ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, अकोला, बड़नेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और संतरागाछी स्टेशन है।

कोच संरचना (Composition)

कोच कंपोजिशन की बात करें तो इस स्पेशल ट्रेन में एसी से लेकर जनरल कोच तक की सुविधा दी गई है। इसमें 2 एसी-2 टियर, 9 एसी-3 टियर, 3 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकंड क्लास, 1 सेकंड सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर वैन है।

टिकटों की बुकिंग कब?

इन दोनों विशेष ट्रेनों के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। यात्री अपना टिकट ऑनलाइन IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in या RailOne ऐप के जरिए आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं। जबकि किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र (PRS काउंटर) पर जाकर भी टिकट लिया जा सकता है। अनारक्षित डिब्बों के लिए टिकट सामान्य किराए पर उपलब्ध होंगे।

यात्रियों के लिए राहत भरी खबर

गर्मियों में मुंबई से पूर्वी भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में इन अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से न केवल भीड़ कम होगी, बल्कि यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

इससे पहले कोंकण (Konkan Summer Special Train) जाने वाले यात्रियों को राहत देते हुए मध्य रेलवे ने मुंबई और मडगांव (गोवा) के बीच विशेष एसी ट्रेनें चलाने की जानकारी दी। यह विशेष ट्रेनें मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और गोवा के मडगांव के बीच चलेगी। इसमें केवल एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच होंगे, जिससे यात्रियों को कम किराए में आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा।

ट्रेन संख्या 01129 CSMT से मडगांव 14 अप्रैल को रात 00:20 बजे मुंबई सीएसएमटी (CSMT) से रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 15:15 बजे मडगांव पहुंचेगी। जबकि ट्रेन संख्या 01130 मडगांव से CSMT 14 अप्रैल को शाम 4 बजे मडगांव से छूटेगी और अगले दिन तड़के 03:45 बजे मुंबई पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें

Special Train: मुंबई से चलेगी नई एसी स्पेशल, जानें रूट और अन्य जानकारियां
Published on:
13 Apr 2026 04:56 pm
Also Read
View All