मुंबई

मुंबई में साइकिल ट्रैक्स बनाना आसान नहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई ये बड़ी वजह

मुंबई में साइकिल ट्रैक्स बनाना आसान नहीं हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में साइकिल के लिए ट्रैक्स नहीं बनाने की समस्या बताई है। उन्होंने रेखांकित किया कि साइक्लिंग की स्वस्थ आदत को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है।
2 min read
• •
Oct 18, 2022
nitin_gadkari.jpg
Nitin Gadkari

मुंबई में साइकिल ट्रैक्स बनाना आसान नहीं हैं। इसको लेकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने बताया है कि देश की मुंबई (Mumbai) में जगह की कमी होने की वजह से साइकिल ट्रैक्स बनाना बहुत मुश्किल है। उन्होंने बताया कि साइक्लिंग की स्वस्थ आदत को बढ़ावा देना आवश्यक है। टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में खास ट्रैक्स को हम बना सकते हैं।

सोमवार को फिलिफ कैपिटल के एक कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने बताया मैं साइकिल ट्रैक्स के विचार का समर्थन कर रहा हूं। लेकिन मेरी व्यावहारिक समस्या है। शहरी क्षेत्र में सड़क को चौड़ा करना आसान नहीं है। मुंबई में हम साइकिल ट्रैक्स नहीं बना सकते हैं। नितिन गडकरी ने साफ कहा कि मुंबई में अतिक्रमण और सियासी दिक्कतें ज्यादा हैं। उसकी वजह से खास साइकिल ट्रैक्स बनाने का काम बहुत मुश्किल है। यह भी पढ़े: Mumbai News: मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, नए साल पर म्हाडा निकालेगी 5 हजार घरों की लॉटरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि नागपुर में एक साइकिल ट्रैक बनाया जा रहा है। नेशनल हाईवे से गुजरनेवाले कुछ शहरों में भी जल्द उसी प्रकार का ढांचा तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में साइकिल निर्माण के लिए आशंका ज्यादा है। उसका संकेत इस बात से मिल जाता है कि वर्तमान में निर्यात 25-30 हजार करोड़ का है। नितिन गडकरी ने आगे बताया कि केंद्र सरकार निर्माण में लगे ठेकेदारों को 'क्रेडिट रेटिंग' देने पर भी विचार कर रही है।

बता दें कि नई परियोजना के लिए निविदा भरते सामते पूर्व का अच्छा रिकॉर्ड होने पर बोनस प्वाइंट्स इंस्टिट्यूट को दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि फास्टैग सिस्टम देश में लागू करने के बाद मंत्रालय एक नया सिस्टम बनाने पर काम कर रहा है। सिस्टम में ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि गाड़ी के रजिस्ट्रेशन की विस्तृत जानकारी राजमार्ग के एंट्री और निकासी पर हासिल कर लिया जाएगा।

Updated on:
18 Oct 2022 07:40 pm
Published on:
18 Oct 2022 07:40 pm