इस बार ये होगा बदलाव: अब तक म्हाडा की लॉटरी में शामिल होने के लिए पंजीकरण के समय आवेदकों को सिर्फ आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक डिटेल और फोटो देने पड़ते थे। अब सॉफ्टवेयर में बदलाव के बाद आवेदकों को सभी डाक्यूमेंट्स रजिस्ट्रेशन के समय ही जमा करना पड़ेगा। म्हाडा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के दौरान ही अब आवेदकों को इनकम सर्टिफिकेट, मैरिज सर्टिफिकेट, डोमिसाइल सर्टिफिकेट समेत अन्य डाक्यूमेंट्स देने होंगे। सभी डाक्यूमेंट्स की जांच ऑनलाइन के बाद ऑफलाइन तरीके से किया जाएगा।