मुंबई

आशुतोष रांका की पिटाई के बाद अभिजीत दीपके का भाजपा पर हमला, कहा- तबेले वाले स्कूल का पर्दाफाश न हो, इसलिए मारा

Abhijeet Dipke on Ashutosh Ranka assault: जयपुर में एक सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान सीजेपी की टीम से मारपीट की गई। इसको लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संयोजक अभिजीत दीपके ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाये हैं।
2 min read
Aug 21, 2026
CJP Ashutosh Ranka attack
राजस्थान में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने गई सीजेपी टीम पर हमला (Photo: IANS)

CJP Ashutosh Ranka Attack: राजस्थान की राजधानी जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा इलाके में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने गई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम के साथ मारपीट की गई। इस दौरान सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका से धक्का-मुक्की की गई और उनकी टीम के साथियों को पटककर पीटा गया। आरोप है कि सीजेपी का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने उनकी गाड़ियों के शीशे तक तोड़ दिए। इसके बाद सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सत्तारूढ़ भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल इन आरोपों पर भाजपा की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

स्कूल के निरीक्षण के दौरान क्या हुआ?

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि रामपुरा-कंवरपुरा इलाके में एक सरकारी स्कूल पिछले कई वर्षों से भैंसों के तबेले में चल रहा है। उनकी टीम इसी स्कूल की स्थिति का निरीक्षण करने पहुंची थी।

रांका ने कहा, आज घिनौनेपन की सारी हदें पार हो गईं। सीजेपी टीम के वहां पहुंचते ही उनके साथ मारपीट और पत्थरबाजी शुरू कर दी गई। उन्होंने दावा किया कि हमले में कारों के शीशे तोड़े गए, टीम पर पत्थर बरसाए गए और कुछ कार्यकर्ताओं के कपड़े तक फाड़ दिए गए। कार्यकर्ता के साथ मारपीट किए जाने का भी उन्होंने आरोप लगाया।

CJP संस्थापक ने भाजपा पर साधा निशाना

घटना के बाद सीजेपी संस्थापक व संयोजक अभिजीत दीपके ने कई सोशल मीडिया पोस्ट किए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी नहीं चाहती कि सरकारी स्कूलों की वास्तविक स्थिति सामने आए। दीपके ने लिखा, "भाजपा चाहती है कि आपके बच्चे भैंसों के तबेले में पढ़ाई करें। जबकि आशुतोष रांका चाहते है कि वे बेहतर स्कूल में पढ़ें। इसीलिए, जब वह तबेले में चलने वाले स्कूल की सच्चाई सामने लाने जा रहे थे, तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया।“

एक अन्य पोस्ट में दीपके ने राजस्थान की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आशुतोष रांका और सीजेपी के वॉलंटियर्स पर हमला किया गया और वे घायल हुए हैं। उन्होंने सवाल किया कि राजस्थान पुलिस इस तरह के हमलों की अनुमति कैसे दे सकती है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भी आरोप

सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने इस घटना के लिए राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भी गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि टीम पर हमला शिक्षा मंत्री के कहने पर कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री को बच्चों का कथित तौर पर खराब परिस्थितियों में पढ़ना मंजूर है, लेकिन स्कूल की स्थिति सुधारना मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि कथित हमले के बावजूद सीजेपी इस मुद्दे से पीछे नहीं हटेगी और स्कूलों की स्थिति सुधारने की मांग जारी रखेगी।

कांग्रेस ने क्या कहा?

मामले पर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी को भी विरोध करने से रोकना उचित नहीं है और इस तरह की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की वास्तविक स्थिति जनता के सामने आनी चाहिए। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि स्कूलों की हालत सुधारने के लिए उसका क्या एक्शन प्लान है और वह इस दिशा में क्या कदम उठाने जा रही है।

Updated on:
21 Aug 2026 03:28 pm
Published on:
21 Aug 2026 02:12 pm
Also Read
View All
फिल्मों में वापसी पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं इसके बारे में नहीं सोचती’, धर्मेंद्र की फैमिली से अनबन पर भी की बात

‘मधुबाला ने अब्बा को पहली पत्नियों को तलाक देने के लिए कहा’, कमाल अमरोही के बेटे ताजदार ने बताया क्यों टूटा था दोनों का रिश्ता

रणवीर इलाहाबादिया ने अपने पोस्ट में इमरान हाशमी को लेकर कही ऐसी बात, वीडियो वायरल

‘गर्भपात कराने पर बाबा से खूब झगड़ा हुआ’, सौतेली मां मीना कुमारी पर बोले कमाल अमरोही के बेटे, छोटी अम्मी ने कुर्ता फाड़ दिया

तेरे पति को ठीक कर दूंगा, मुंह पर छिड़का पानी फिर… मुंबई में एयर होस्टेस से ‘ट्रांसजेंडर’ ने किया दुष्कर्म