मुंबई

‘सांप-सांप’ चिल्लाकर मारना चाहती थी मंगेतर, 4 दिन पहले भी नाकाम रही साजिश; प्रेमी संग खुली पूरी कहानी

Ketan Agarwal Fiancee Siya Goyal: लोहगढ़ किला मर्डर केस में नया मोड़। केतन अग्रवाल के पिता का दावा- 18 जून से पहले 14 जून को भी सिया ने केतन को खाई में धकेला था; झाड़ी पकड़कर बचे केतन के सामने मंगेतर ने रचा था 'सांप-सांप' का नाटक।
2 min read
Jun 23, 2026
Ketan Agarwal Fiancee Siya Goyal
फोटो सोर्स- @jayprakashindia

Lohagad Fort Murder: महाराष्ट्र के लोहगढ़ किला मर्डर केस में हर दिन ऐसे खुलासे हो रहे हैं जो किसी रोंगटे खड़े कर देने वाली थ्रिलर फिल्म की तरह हैं। 26 साल के रियल एस्टेट डायरेक्टर केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में उनके पिता विशाल अग्रवाल ने एक और बेहद चौंकाने वाला दावा किया है। पिता के मुताबिक, मंगेतर सिया गोयल ने केतन को 18 जून को खाई में धकेलने से 4 दिन पहले यानी 14 जून को भी उसी जगह पर मारने की कोशिश की थी, लेकिन तब केतन एक झाड़ी के सहारे बच गए थे। खुद को फंसता देख शातिर मंगेतर ने वहां 'सांप-सांप' का नाटक रच दिया था।

मृतक केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सिया ने केतन को ठिकाने लगाने का पहला फुलप्रूफ प्लान 14 जून को ही बना लिया था। लेकिन जब वह नाकाम रही, तो उसने केतन का पासपोर्ट तक गायब कर दिया ताकि वह देश से बाहर न जा सके और उसे दोबारा उसी किले पर ले जाकर मार सके।

झाड़ी ने बचाई जान, तो मंगेतर ने गले लगाकर रचा ड्रामा

मिली, जानकारी के अनुसार, केतन के पिता ने 14 जून की उस खौफनाक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि 14 जून को सिया और केतन अकेले लोहगढ़ किले पर गए थे। वहां मौका पाकर सिया ने केतन को पीछे से धक्का दे दिया। केतन पीछे की तरफ फिसले, लेकिन खुशकिस्मती से उन्होंने वहां उगी एक मजबूत झाड़ी को कसकर पकड़ लिया और उनकी जान बच गई। जब केतन होश संभालते हुए ऊपर आए और उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें धक्का दिया गया था, तो सिया डर गई कि उसका राज खुल जाएगा। उसने तुरंत पासा पलटा और 'सांप, सांप' चिल्लाते हुए केतन को गले लगा लिया ताकि ऐसा लगे कि वह डर के मारे चिल्लाई थी और धक्का गलती से लगा था।'

18 जून को प्रेमी संग मिलकर दी खौफनाक मौत

14 जून को नाकाम होने के बाद, सिया 18 जून को दोबारा केतन को आउटिंग के बहाने लोहगढ़ किले पर ले गई। इस ऐतिहासिक किले पर (जो छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास से जुड़ा है और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है) सिया ने अपने 22 वर्षीय प्रेमी चेतन बाबूलाल चौधरी को भी बुला लिया। वहां दोनों ने मिलकर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धकेल दिया।

Published on:
23 Jun 2026 07:44 pm