मुंबई

मुंबई उत्तर-पश्चिम से उद्धव गुट के प्रत्याशी अमोल कीर्तिकर पर ED कसेगी शिकंजा? खिचड़ी घोटाले में पूछताछ जारी

Lok Sabha Elections 2024: शिवसेना (यूबीटी) प्रत्याशी अमोल कीर्तिकर को ईडी ने कोविड-19 खिचड़ी घोटाला मामले में आज तलब किया है।
less than 1 minute read
• •
Apr 08, 2024
uddhav_thackeray_n.jpg
उद्धव ठाकरे

मुंबई के कथित खिचड़ी घोटाला मामले में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज पूछताछ के लिए बुलाया है। कीर्तिकर मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले है।

शिवसेना (यूबीटी) नेता और मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर सोमवार सुबह दस्तावेजों के साथ ईडी कार्यालय पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, ईडी आज 'खिचड़ी' घोटाले में हुए कुछ कथित वित्तीय लेनदेन के संबंध में अमोल कीर्तिकर से पूछताछ करेगी। यह भी पढ़े-‘नौटंकी बंद करो’, संजय राउत पर भड़की कांग्रेस, कहा- बड़े नेता हो, सुधर जाओ

केंदीय जांच एजेंसी ने कीर्तिकर को मुंबई स्थित ईडी दफ्तर में पेश होने के लिए कहा था। इससे पहले उन्हें 27 मार्च को पेश होने के लिए कहा गया था, जिस दिन उद्धव गुट ने उन्हें मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से चुनाव लड़ने के लिए उनके नाम की घोषणा की थी।

ईडी ने इस साल की शुरुआत में इस मामले में शिवसेना (यूबीटी) गुट के एक पदाधिकारी सूरज चव्हाण को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने इस मामले में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के नेता संजय राउत के छोटे भाई संदीप राउत से भी पूछताछ की थी।

ईडी ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की प्राथमिकी के आधार पर दर्ज किया है। ईओडब्ल्यू ने भी अमोल कीर्तिकर से पूछताछ की थी।

मुंबई पुलिस के अनुसार, कोरोना काल में प्रवासियों को खाने के लिए खिचड़ी उपलब्ध कराने के लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) द्वारा ठेका देते समय कथित अनियमितताएं हुईं। आरोप है कि ठेका देने के बदले में पैसे लिए गए थे।

बता दें कि अमोल कीर्तिकर के पिता व वरिष्ठ नेता गजानन कीर्तिकर अब शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के साथ हैं और उक्त सीट से मौजूदा सांसद भी हैं।

Updated on:
08 Apr 2024 12:29 pm
Published on:
08 Apr 2024 12:14 pm
Also Read
View All
अजमल कसाब ने कहा था, ‘अमिताभ बच्चन से मिलने मुंबई आया था’, KBC 18 में उज्ज्वल निकम ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा

‘रामायण’ इवेंट में मिस्टरबीस्ट से मिले रणबीर कपूर, पहले सिखाया ‘जय श्री राम’ फिर सुनाई भगवान राम की कहानी, Video

‘आपका राजनीतिक करियर यहां से उज्जवल नहीं होने वाला’, आते ही शहजाद पूनावाला से भिड़ीं स्वरा भास्कर, ‘राइज एंड फॉल’ में बवाल

‘उनकी सिर्फ फाइट ही दिखा रहे हैं’, आम्रपाली दुबे के बिग बॉस 20 गेम पर रानी चटर्जी ने उठाया सवाल, बोलीं- ‘पर्सनली काफी केयरिंग हैं’

‘आपने मुझे कभी छोटा महसूस नहीं होने दिया’, ‘द पैराडाइज’ स्टार राघव जुयाल ने एक्टर नानी के लिए लिखा इमोशनल नोट