18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Maharashtra / Mumbai / इंस्टाग्राम पर बने दोस्त से मिलने झारखंड से अकेले मुंबई पहुंची 17 साल की लड़की, दादर स्टेशन पर GRP ने खोज निकाला

इंस्टाग्राम पर बने दोस्त से मिलने झारखंड से अकेले मुंबई पहुंची 17 साल की लड़की, दादर स्टेशन पर GRP ने खोज निकाला

Girl Missing Jharkhand: झारखंड की 17 वर्षीय छात्रा इंस्टाग्राम पर बने दोस्त से मिलने अकेले मुंबई पहुंच गई। दादर रेलवे स्टेशन पर GRP और बाल कल्याण संगठनों की मदद से उसे सुरक्षित बरामद कर बाल गृह भेज दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 18 Nov 2026, 1:34 PM IST

Jharkhand Girl Mumbai

झारखंड से अकेले मुंबई पहुंची 17 साल की लड़की, प्रतीकात्मक फोटो- AI

Jharkhand Girl Mumbai: मुंबई में एक 17 साल की लड़की को सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और बाल कल्याण से जुड़े संगठनों की मदद से दादर रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद किया गया है। दरअसल, झारखंड की रहने वाली यह नाबालिग लड़की इंस्टाग्राम पर बने एक लड़के से मिलने के लिए अकेले मुंबई पहुंची थी। पुलिस के अनुसार, लड़की को उम्मीद थी कि लड़का जलना से मुंबई आकर उससे मुलाकात करेगा। फिलहाल उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे बाल गृह में रखा गया है।

16 नवंबर को ट्रेन से पहुंची थी दादर

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने प्रेमी से मिलने के लिए घर से भागने वाली लड़की कक्षा 12 में पढ़ाई करती है।
जानकारी के अनुसार 16 नवंबर को एक लंबी दूरी की ट्रेन से दादर पहुंची थी। स्टेशन पहुंचने के बाद वह एक सीट पर बैठकर उस लड़के का इंतजार करती रही, जिससे उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसी दौरान उसने अपने परिवार को अपनी कुछ तस्वीरें भेजीं। तस्वीरें मिलने के बाद परिवार को उसके मुंबई पहुंचने की जानकारी हुई। परिजनों ने तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क कर लड़की को तलाशने में मदद मांगी।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग स्क्वॉड से GRP को मिली सूचना

लड़की के बारे में जानकारी मुंबई GRP को एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग स्क्वॉड के जरिए मिली। इसके साथ ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को भी रेल मदद पोर्टल के माध्यम से अलर्ट किया गया था। इसके बाद GRP ने बाल कल्याण से जुड़े संगठनों की सहायता से लड़की की तलाश शुरू की। चाइल्ड हेल्पलाइन और रेलवे चिल्ड्रन इंडिया की मदद से पुलिस को लड़की के दादर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 पर होने की जानकारी मिली।

मेडिकल जांच के बाद बाल गृह भेजा

दादर GRP चौकी में जरूरी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद लड़की को शुरुआती स्वास्थ्य जांच के लिए जेजे अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद उसे बाल कल्याण समिति की प्रक्रिया के तहत एक बाल गृह में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, लड़की को बाल गृह में रखने का फैसला उसकी सुरक्षा, रहने की व्यवस्था और देखभाल को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।