महाराष्ट्र की शिंदे- फडणवीस सरकार का करीब 40 दिनों के बाद विस्तार तो हो गया। इस बीच विस्तार होते ही एक नया विवाद की शुरुआत भी हो चुकी है। इस विवाद की जड़ बने हैं विधायक संजय राठौड़। जिन्होंने आज शिंदे खेमे की तरफ से मंत्री पद की शपथ ली है। बीजेपी नेता चित्र वाघ ने संजय राठौड़ को मंत्री बनाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।
महाराष्ट्र में आज एकनाथ शिंदे की कैबिनेट का विस्तार हुआ। 18 विधायकों ने राजभवन में मंत्रिपद की शपथ ली। इनमें 9 मंत्री बीजेपी और 9 मंत्री एकनाथ शिंदे गुट के हैं। पहले चरण के मंत्रिमंडल विस्तार में एक भी निर्दलीय और छोटी पार्टी के किसी एमएलए को कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। पहले कैबिनेट विस्तार में किसी भी महिला को जगह नहीं मिली है। शायद उन्हें अगले विस्तार में मौका दिया जाए। इस मंत्रिमंडल में सरकार ने सभी समुदायों को उचित प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। फिर चाहे वो ब्राह्मण, मराठा, कायस्थ या एससी-एसटी हों। आइए जानते हैं महाराष्ट्र की शिंदे सरकार के मंत्रिमंडल के बारे में।
महाराष्ट्र सरकार में सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को लेकर पूरे मंत्रिमंडल में 20 विधायक शामिल हो गए हैं। अगर जातिगत समीकरण की बात करें तो सीएम एकनाथ शिंदे को मिलाकर पूरे मंत्रिमंडल में 9 मराठा मंत्री है। जबकि देवेंद्र फडणवीस ब्राह्मण हैं। यह भी पढ़ें: Maharashtra: टिकटॉक स्टार की हत्या के बाद जिस मंत्री को ठाकरे ने पद से हटाया, आज उसी को शिंदे कैबिनेट में मिली जगह
बता दें कि शिंदे कैबिनेट में तीन ओबीसी मंत्रियों को भी शामिल किया गया है। जबकि दो वैश्य समाज के लोगों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। वहीं एक एससी और एक मुस्लिम चेहरे को भी मौका दिया गया है। एक आदिवासी और एक जैन समाज के विधायक को भी शामिल किया गया है।
देखें पूरी लिस्ट
शिंदे खेमा
नाम- क्षेत्र- जाति
दादा भूसे- उत्तर महाराष्ट्र- मराठा
संदीपान भूमरे- मराठवाड़ा कोंकण- मराठा
उदय सामंत- कोंकण- मराठा
तानाजी सावंत- सोलापुर- मराठा
दीपक केसरकर- कोंकण, सावंतवाड़ी- वैश्य
शंभुराजे देसाई- पश्चिम महाराष्ट्र- मराठा
अब्दुल सत्तार- औरंगाबाद, सिल्लोड- मुस्लिम
गुलाबराव पाटिल- उत्तर महाराष्ट्र- ओबीसी
संजय राठौड़ - पश्चिम विदर्भ- वीजेएनटी
बीजेपी
नाम- क्षेत्र- जाति
सुधीर मुनगंटीवार- विदर्भ- वैश्य
चंद्रकांत पाटिल- पश्चिम महाराष्ट्र- मराठा
राधाकृष्णविखे पाटिल- पश्चिम महाराष्ट्र- मराठा
गिरीश महाजन- उत्तर महाराष्ट्र- गुर्जर, ओबीसी
अतुल सावे- मराठवाड़ा- ओबीसी
विजयकुमार गावित- नंदुरबार, उत्तर महाराष्ट्र- आदिवासी
मंगलप्रभात लोढा- मुंबई जैन- मारवाड़ी
सुरेश खाड़े- पश्चिम महाराष्ट्र शेड्यूल- कास्ट
रविंद्र चव्हाण- डोंबिवली- मराठा
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में आज एकनाथ शिंदे की कैबिनेट का विस्तार हुआ। 18 विधायकों ने राजभवन में मंत्रिपद की शपथ ली। इनमें 9 मंत्री बीजेपी और 9 मंत्री एकनाथ शिंदे गुट के हैं। महाराष्ट्र में सत्ता पलटने के बाद 30 जून को एकनाथ शिंदे ने सीएम पद की और देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। हालांकि, सरकार गठन के 40 दिन बाद यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार है।