14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के 4 साल बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्ते में आई दरार, बोले- ‘हमने अलग होने का फैसला किया है’

Mouni Roy Suraj Nambiar Separation: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक बयान के जरिए अपने अलग होने की खबर को कन्फर्म किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए प्राइवेसी बनाये रखने की अपील भी की है। इसके साथ ही फैंस और मीडिया से 'मनगढ़ंत कहानियां' न फैलाने का अनुरोध भी किया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

May 14, 2026

Mouni Roy Suraj Nambiar Separation

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने अलग होने का किया ऐलान। (फोटो सोर्स: imouniroy)

Mouni Roy Suraj Nambiar Separation: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर नागिन एक्ट्रेस मौनी रॉय और एक्टर सूरज नांबियार के बीच अनबन और अलगाव की की चर्चा जोरों पर थी। अब इस कपल ने शादी के लगभग चार साल बाद इन अफवाहों को कन्फर्म करते हुए ऑफिशियली अपने अलग होने का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, दोनों ने लिखा, "हम सभी से विनम्र निवेदन करते हैं कि हमें प्राइवेसी और सम्मान दें और मेरे या सूरज के बारे में कोई भी झूठी खबर न फैलाएं। इन कठिन समय में आप सभी से हमें निजता देने की उम्मीद करते हैं। सभी मीडिया संस्थानों से निवेदन है कि कृपया ऐसा करना बंद कर दें।"

अलग हो रहे हैं मोनी रॉय और सूरज नांबियार (Mouni Roy Suraj Nambiar Separation)

सोशल मीडिया पर उनके अलग होने को लेकर चल रही अटकलों के बाद, दोनों ने एक बयान जारी कर अपने रिश्ते को लेकर फैल रही अफवाहों का जवाब दिया। बयान में कहा गया है, "मीडिया के कुछ वर्गों द्वारा हमारी पर्सनल लाइफ में दखलंदाजी करने पर हमें दुख है।"

इसके बाद मौनी रॉय और सूरज ने पोस्ट के जरिए पुष्टि की, "हमने अलग होने का फैसला किया है और हम निजी तौर पर और सौहार्दपूर्ण ढंग से मामलों को सुलझाने के लिए जरूरी समय ले रहे हैं।"

उन्होंने मीडिया और व्यक्तियों पर उनके निजी जीवन को "सनसनीखेज" बनाने और "मनगढ़ंत कहानियां और सरासर झूठ फैलाने" का आरोप लगाया, जो उनके रिश्ते की सच्चाई को नहीं दर्शाते। हालांकि, बयान में सीधे तौर पर बेवफाई के आरोपों का जिक्र नहीं है, लेकिन ये साफ है कि उनके अलग होने के कारण के बारे में फैलाई जा रही अफवाहें झूठ हैं।

सोच-समझ कर ये फैसला लिया

उन्होंने अपने बयान में आगे कहा गया, "काफी सोच-विचार के बाद हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है।"

टीवी एक्ट्रेस मौनी और सूरज ने कहा कि फिलहाल वो "इस दौर को सोच-समझकर और निजी तौर पर संभालने" पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वे आगे भी अपने रिश्ते और दोस्ती को संभाल कर रखेंगे। दोनों ने लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने और इस कठिन समय में सपोर्ट देना जारी रखने का अनुरोध किया।