
मुंबई. देश भर में दिनों दिन बढ रहे महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण की सबसे ज्यादा मार महाराष्ट्र में देखी जा रही है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत पुणे और ठाणे मंडल में कोरोना वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है। महामुंबई क्षेत्र में शामिल शहरों में संक्रमित मरीजों की संख्या जहां तेजी से बढ़ रही है, वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य में कोविद-19 के 583 नए मामले सामने आए, जबकि अब वायरस से संक्रमितों की संख्या 10 हजार 498 हो गई है। महामारी से राज्य में अब तक 459 लोगों मौतें हो चुकी हैं, जिसमें आज इलाज के दौरान 27 लोगों ने दम तोडा है। मायानगरी मुंबई में आज हुई 20 मौतों से मनपा में मरने वालों की संख्या 290 हो गई है, जबकि सात हजार के पार जा पहुंचे आंकडों ने मनपा समेत सरकार की चिंता बढा दी है।
10 हजार 695 लोग संस्थागत क्वॉरेंटाइन...
आज 180 मरीजों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है, जिन्हें घर में ही 14 दिनों तक रहने की सलाह दी गर्द। वहीं राज्य भर से अब तक 1773 लोग अपने घर जा चुके हैं। वहीं मुंबई में मंगलवार को कोरोना वायरस के 417 नए मामले सामने आए, अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में महामारी सेसंक्रमितों की कुल संख्या 7 हजार 061 तक जा पहुंची है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने आज बताया कि राज्य में कुल 8266 मरीजों का इलाज चल रहा है। वर्तमान में राज्य में 1 लाख 68 हजार 266 लोग जहां होम क्वॉरेंटाइन हैं तो वहीं 10 हजार 695 लोग संस्थागत क्वॉरेंटाइन हैं।
Lockdown2.0: मुंबई में 5776 COVID-19 9 केस, अब तक 369 मौत, कोरोना के 522 नए मामले..
कोरोना मृतक का 12 घंटे के अंदर अंतिम संस्कार...
कोरोना वायरस के बढ़ रहे दिन प्रतिदिन संक्रमण के चलते आज राज्य सरकार की ओर से एक अहम निर्णय लिया गया है। इसके तहत कोविड-19 से इलाज के दौरान होने वाली मौतों के मृत शरीर को न सिर्फ 30 मिनट में अस्पताल के बाहर किया जाना है, बल्कि 12 घंटे के अंदर मृतक के अंतिम संस्कार के भी निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश मनपा के सभी अस्पतालों को भेज दिया गया है।
अपने मासूम बच्चे के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके मां-बाप...
वहीं दूसरी ओर यह भी पता चला है कि मां-बाप समेत 9 महीने के बच्चे को कोविड-19 के उपचार के लिए भर्ती किया गया था, जबकि इलाज के दौरान 9 महीने की बच्चे की मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती माता-पिता अपने मासूम बच्चे के अंतिम संस्कार में शामिल तक नहीं हो सके, जबकि बच्चे का अंतिम संस्कार मनपा की ओर से किया गया। दरअसल, बांद्रा रेलवे कॉलोनी के आरपीएफ जवान पश्चिम रेलवे में कार्यरत हैं और वे 25 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती किया गया था, जबकि उनकी 9 महीने के बच्चे समेत पत्नी को 27 अप्रैल को अस्पताल एडमिट किया गया।
धारावी में 25 नए केस, मनपा की चिंता बढा रहा भायखला...
एशिया की सबसे बडी स्लम बस्ती धारावी में गुरुवार को 25 नए पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई है तो वहीं अब तक यहां 369 संक्रमित मामले हो गए हैं, जबकि 18 की मौत हुई है। वहीं भायखला इलाके में बढ़ रहे कोरो नावायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या अब स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रही है। वर्ली के जी दक्षिण वार्ड में जहां 16 अप्रैल तक 390 कोरोना मरीज थे, वहीं भायखला के ई वार्ड में 162, जबकि 27 अप्रैल को ई वार्ड में 475 मरीज बढ़ गए जबकि जी वार्ड में 628 मरीज हैं। वही वर्ली कोलीवाडा और धारावी जैसे झोपड़पट्टी इलाकों में उपाय योजनाओं के तहत कोरोना वायरस का संक्रमण को जहां कुछ हद तक कम किया गया है, वहीं अब भायखला में बढ़ रही मरीज मनपा अधिकारी समेत स्वास्थ्य अधिकारियों ने चिंता बढ़ा रहे है।