मुंबई

LockDown3.0: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में तैयार होंगे 76 हजार बेड, NSC में ICU सेंटर…

कोरोना ( CPVID-19 ) से जंग ( War ): मई अंत तक महानगर ( Metropolitan ) में उपलब्ध हो सकेंगे हजारों ( Thousands ) बेड, हार्ड बोर्र्ड ( Hard Board ) के बेड ( Bed ) बनाने में जुटे दर्जनों कारीगर ( Artisan ), संक्रमितों ( Infected ) की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ( Administration ) तैयारी में जुटा है

2 min read
May 07, 2020
LockDown3.0: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में तैयार होंगे 76 हजार बेड, NSC में ICU सेंटर...

रोहित के. तिवारी
मुंबई. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई कोरोना महामारी की मार से सबसे ज्यादा आहत है। अकेले मुंबई में ही कोरोना के 10 हजार से ज्यादा मरीज हैं। महाराष्ट्र में जितने लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनमें 65 प्रतिशतमुंबई में हैं। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि देश में कोरोना के जितने मरीज हैं, उनमें हर पांचवां मुंबई से है। संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन तैयारी में जुटा है। कई जगहों पर क्वारेंटाइन सेंटर और आइसोलेशन सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। सब कुछ ठीक रहा तो मई अंत तक मुंबई में कोरोना मरीजों के लिए 76 हजार बे की व्यवस्था होगी। दर्जनों कारीगर दिन-रात हार्ड बोर्ड से बेड बना रहे हैं।

10 और आईसीयू बेड की सुविधा बढ़ाई जा रही है

मिली जानकारी अनुसार मनोहर जोशी कॉलेज में एक हजार बेड की सुविधा जुटॉई जा रही हैै। बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स (बीकेसी) स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड में भी हजार बेड की व्यवस्था के लिए काम शुरू है। प्रशासन का दावा है कि यह एमएमआरडीए ग्राउंड में अस्पताल 15 दिन में तैयार हो जाएगा, जिसमें 500 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा होगी। पहले से ही आइसोलेशन सेंटर में तब्दील नेशनल स्पोट्र्स क्लब ऑफ इंडिया (एनएससी) परिसर में अब आईसीयू सेंटर भी तैयार किया जा रहा है। एनएससी में फिलहाल आईसीयू के 25 बेड की व्यवस्था है। यहां 10 और आईसीयू बेड की सुविधा बढ़ाई जा रही है।

Maha Corona: 841 नए COVID-19 , राज्य में 15525 संक्रमित मरीज, अब तक 617 की मौत...

60 हजार बेड तैयार
दक्षिण मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स की पार्किंग में 200 से ज्यादा बेडों की व्यवस्था की जा रही है। माहिम नेचर पार्क के अंदर भी लगभग 300 बेड लगाने की तैयारी चल रही है। बीएमसी के स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे अतिरिक्त मनपा आयुक्त सुरेश काकानी के मुताबिक करीब 60 हजार बेड तैयार हैं। बाकी 16 हजार बेड बनाने का काम चल रहा है।

स्वास्थ्य कर्मियों का ध्यान
काकानी ने बताया कि कोरोना मरीजों के उपचार के लिए जो भी व्यवस्था कर रहे हैं, उसमें स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी पर्याप्त सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त संख्या में आईसीयू सेंटर बनाए जा रहे हैं।

Published on:
07 May 2020 11:54 am
Also Read
View All