सायन अस्पताल ( Sion HOspital ) के वीडियो ( Video ) की पुष्टि, नीतेश राणे ( Nitesh Rane ) ने किया ट्वीट ( Tweet ), शवों ( DeadBodies ) को मरीजों ( Patients ) के बगल में रखा गया था, अन्य मरीजों के लिए हो सकता है भयानक ( Scary )
मुंबई. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पता चला है कि यहां के सायन अस्पताल के कोविद वार्ड में शवों के पास मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वहीं इस मसले में एक चौंकाने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कोरोना वायरस से मारे गए लोगों के शव बिस्तर पर काले प्लास्टिक में लिपटे हुए दिख रहे हैं। वहीं पास के बेडों पर कोरोना के मरीजों का इलाज चल रहा है। वायरल वीडियो में संबंधित वार्ड में चार शव हैं। वहीं इस वीडियो पुष्टि अधीक्षक प्रमोद इंगले ने की है कि वीडियो सायन अस्पताल का है। जबकि बीजेपी नेता नीतेश राणे ने कल यह वीडियो ट्वीट किया। शवों को सायन अस्पताल में मरीजों के बगल में रखा गया था, जो अन्य मरीजों के लिए भयानक है। राणे ने एक ट्वीट में कहा कि यह शर्म की बात है कि किस तरह का प्रशासन है।
प्रशासन की ओर से जारी होंगे दिशा-निर्देश...
सायन अस्पताल के डीन डॉ. इंगले की मानें तो कुछ मरीजों का इलाज वहां किया जा रहा है, क्योंकि वार्ड में बिस्तर के पास ऑक्सीजन लाइन उपलब्ध है। मरीज को ऑक्सीजन पर रखा गया है। यदि उन्हें स्थानांतरित कर दिया जाता है, तो उनका जीवन खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि मोर्चरी में भी भीड़ ज्यादा है। वहीं इस बाबत मनपा मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि परिजनों की ओर से शवों को कब्जे में लेने में देरी हो रही है। वहीं इस संबंध में प्रशासन की ओर से उचित दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
यहां देखिए इस विषम परिस्थितियों में भी राज्य की नर्सों का काटा जा रहा वेतन...
सटीक दिन याद नहीं...
वीडियो सायन हॉस्पिटल का है, जबकि सटीक दिन ज्ञात नहीं है। मृत कोरोना रोगी के रिश्तेदार शरीर का दावा करने के लिए जल्दी सामने नहीं आते हैं। आने वाले नए रोगियों को रोका नहीं जा सकता। शव को इस वजह से कुछ दूरी पर ही रखा गया था।
- डॉ. प्रमोद इंगले, डीन, सायन अस्पताल