मुंबई

‘मेरा बेटा सिर्फ खड़ा था, धक्का मंगेतर ने दिया’ केतन मर्डर केस में आरोपी चेतन के पिता का दावा; पुलिस बोली- 31 मई को हीबन गया था मर्डर प्लान

Chetan Chowdhury Father Statement: लोहगढ़ किला मर्डर केस में आरोपी चेतन के पिता का दावा- 'बेटे ने नहीं मंगेतर सिया ने दिया धक्का, चेतन दूर खड़ा था।' पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि 31 मई को पहली ट्रिप के दौरान ही सिया के दिमाग में हत्या करने का प्लान आ गया था।
2 min read
Jun 24, 2026
Chetan Chowdhury Father Statement
केतन मर्डर केस में आरोपी चेतन के पिता का दावा

Siya Goyal Murder Plot: महाराष्ट्र के हाई-प्रोफाइल केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक नया मोड़ आ गया है। मामले के मुख्य आरोपी चेतन चौधरी के परिवार ने सामने आकर उसे पूरी तरह बेकसूर बताया है। चेतन के पिता बाबूलाल चौधरी और उनके चाचा उदयराम चौधरी ने दावा किया है कि उनके बेटे को इस पूरे मामले में 'बलि का बकरा' बनाया जा रहा है और वह सिर्फ एक चश्मदीद (मूकदर्शक) था, कातिल नहीं।

वहीं दूसरी तरफ, पुणे ग्रामीण पुलिस ने इस दावे को खारिज करते हुए कोर्ट को बताया है कि इस मर्डर की पूरी स्क्रिप्ट पिछले एक महीने से लिखी जा रही थी। न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) से बात करते हुए आरोपी चेतन चौधरी के पिता बाबूलाल चौधरी ने कहा कि उनके बेटे का इस त्रासदी से कोई लेना-देना नहीं है।

'बेटे को झूठा फंसाया जा रहा है' , पिता और चाचा ने किए बड़े दावे

केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी चेतन चौधरी के पिता बाबूलाल चौधरी और चाचा उदयराम चौधरी ने कई बड़े दावे किए हैं। बाबूलाल चौधरी का कहना है कि उनका बेटा बेकसूर है और उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 18 जून को चेतन घर से यह कहकर निकला था कि वह एक मीटिंग में जा रहा है, लेकिन उसने यह नहीं बताया था कि वह कहां और किसके साथ जा रहा है। पिता के मुताबिक, चेतन ने रोते हुए उनसे कहा कि उसने केतन को धक्का नहीं दिया और वह घटनास्थल से काफी दूर खड़ा था, जबकि केतन के खाई में गिरने के समय उसकी मंगेतर सिया गोयल उसके बिल्कुल पास मौजूद थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस ने शुरुआत में उन्हें बताया था कि यह मामूली धोखाधड़ी का मामला है और दो घंटे में उनके बेटे को छोड़ दिया जाएगा। वहीं, चेतन के चाचा उदयराम चौधरी ने कहा कि उनका परिवार सिया गोयल को बिल्कुल नहीं जानता और मीडिया केवल एकतरफा कहानी दिखा रहा है। उन्होंने चेतन को एक खिलाड़ी, सीधा-सादा और अच्छे चरित्र वाला युवक बताते हुए कहा कि आज तक उसके खिलाफ कोई शिकायत सामने नहीं आई है।

31 मई को ही आ गया था मर्डर का आइडिया

Chowdhury परिवार के दावों के उलट, पुणे ग्रामीण पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए हैं। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाली टाइमलाइन सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, केतन अग्रवाल और सिया गोयल 31 मई को पहली बार लोहगढ़ किले पर घूमने गए थे। वहां जब सिया ने केतन को पहाड़ी के बिल्कुल किनारे (Edge) पर बैठे देखा, तो उसके दिमाग में केतन को धक्का देकर मारने का खौफनाक आइडिया आया। इसके बाद सिया और चेतन ने पुणे के एक कैफे में मुलाकात की। वहां दोनों ने मिलकर मर्डर का पूरा प्लान डिस्कस किया और किले के उन पॉइंट्स (जगहों) को चिन्हित किया, जहां से केतन को आसानी से नीचे धकेला जा सके।

दिवाली पार्टी में हुई थी मुलाकात

पुलिस ने बताया कि सिया और चेतन की पहली मुलाकात पिछले साल एक दिवाली पार्टी में हुई थी, जिसके बाद वे करीब आ गए और पिछले कई महीनों से लगातार संपर्क में थे। सिया इस शादी को अपनी आजादी में रोड़ा मानती थी।

Published on:
24 Jun 2026 08:34 pm