मुंबई

Lok Sabha Election: मुंबई की 6 सीटों पर मतदान कल, 35000 पुलिसकर्मी तैनात, केंद्रीय बल भी मुस्तैद

Mumbai Voting Day : मुंबई में लोकसभा चुनाव के दौरान 35,000 पुलिसकर्मी बंदोबस्त ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। 20 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।

less than 1 minute read
May 19, 2024
police_mumbai.jpg

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मुंबई की छह सीटों समेत महाराष्ट्र की 13 सीटों पर सोमवार (20 मई) को मतदान होगा। इसके लिए पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। अकेले मुंबई में सिटी पुलिस, होम गार्ड और केंद्रीय बलों के लगभग 35,000 कर्मियों को बंदोबस्त ड्यूटी पर तैनात किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुंबई पुलिस के पांच अतिरिक्त आयुक्त, 27 उपायुक्त, 77 सहायक आयुक्त, 2475 पुलिस अधिकारी, 22100 कांस्टेबलों को तैनात किया गया है।

दंगा नियंत्रण बल तैनात

इसके अलावा, दंगा नियंत्रण पुलिस (आरसीपी) की तीन टीमें, अतिरिक्त 5360 कांस्टेबल, 6200 होम गार्ड कर्मी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस की दो दर्जन से अधिक कंपनियां भी मुंबई में मतदान के दिन तैनात रहेंगी।

वहीँ, खुफिया जानकारी जुटाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्पेशल ब्रांच के कर्मी भी सक्रिय हैं। त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी), आर्थिक अपराध शाखा, साइबर पुलिस, प्रशासन कार्यालय, शहर पुलिस की स्थानीय सशस्त्र शाखा आदि के कर्मियों को भी चुनाव के बंदोबस्त ड्यूटी पर लगाया गया है।

8 हजार के खिलाफ एक्शन

मुंबई पुलिस ने शहर में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निवारक उपाय किए हैं और 16 मई से अब तक आठ हजार से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Updated on:
19 May 2024 06:49 pm
Published on:
19 May 2024 06:39 pm