24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pune : लग्जरी पोर्शे कार से युवक-युवती को कुचला, मौत, भीड़ ने ‘नाबालिग’ चालक को धुना

Pune Accident : पुणे शहर में एक तेज रफ्तार पोर्शे कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक-युवती की मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 19 May 2024, 2:11 PM IST

Pune accident

Pune Porsche Car Accident : महाराष्ट्र के पुणे जिले में भीषण सड़क हादसे में एक युवक और एक युवती की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब लग्जरी कार ‘पोर्शे’ (Porsche) ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़ ने कार चालक की पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया।

यह हादसा पुणे के कल्याणीनगर इलाके में बीती रात तीन बजे के करीब हुआ। ‘पोर्शे’ को कथित तौर पर नाबालिग लड़का चला रहा था, जो पुणे के एक बड़े बिल्डर का बेटा बताया जा रहा है। इस मामले में येरवडा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़े-‘हैलो, मैकडॉनल्ड्स में होगा बम धमाका…’, मुंबई पुलिस को आया कॉल

आरोप है कि ब्रम्हा सनसिटी निवासी वेदांत अग्रवाल ने आधी रात के बाद पोर्शे कार से मोटर साइकिल और अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पाबंदी के बावजूद शहर में कुछ पब देर रात तक खुले रहते हैं। दोनों मृतक अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद कल्याणीनगर के एक पब से निकले थे। तभी रात करीब सवा तीन बजे यह हादसा हो गया।

पार्टी से लौट रहे थे मृतक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने 17 वर्षीय कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पोर्शे कार भी जब्त कर ली है। हादसे में अनीस अहुदिया और अश्विनी कोस्टा की मौत हुई हैं।

दोनों पीड़ित अपने दोस्तों के साथ बॉलर (Ballr) पब में पार्टी करके घर लौट रहे थे। तभी कल्याणीनगर-एयरपोर्ट रोड पर दोनों तरफ बिना नंबर प्लेट वाली ग्रे रंग की लग्जरी पोर्शे कार ने अनीस के दोपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

नियमों की उड़ी धज्जियां

पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने आधी रात के बाद होने वाले अपराध पर लगाम लगाने के लिए कई कड़े फैसले लिए है। पुणे में पब, बार, रेस्टोरेंट और होटलों को रात डेढ़ बजे तक खुले रहने की अनुमति है। हालांकि, नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कुछ पब और बार देर रात तक खुले रहते हैं।