24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हैलो, मैकडॉनल्ड्स में होगा बम धमाका…’, मुंबई पुलिस को आया कॉल, अलर्ट पर एजेंसियां

Mumbai Bomb Threat : मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस की टीम ने उक्त परिसर की सघन तलाशी ली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 19 May 2024, 11:58 AM IST

Mumbai threat

Mumbai Bomb Threat : मुंबई में बम धमाके से जुड़ा फोन कॉल एक बार फिर आया है। अज्ञात शख्स ने मुंबई पुलिस को बताया कि शहर के एक मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट में धमाके होंगे। जिसके चलते मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है।

यह भी पढ़े-‘तुम्हें मार देंगे’, BJP में शामिल होने से पहले एकनाथ खडसे को दाऊद इब्राहिम गैंग से धमकी!

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि दादर में मैकडॉनल्ड्स में विस्फोट हो सकता है। कॉल करने वाले ने दावा किया कि उसने बस में यात्रा करते समय दो व्यक्तियों को मैकडॉनल्ड्स को उड़ाने की योजना बनाते सुना है।

एक्शन में आई पुलिस

मुंबई के भीड़-भाड़ वाले दादर इलाके में मैकडॉनल्ड्स में बम विस्फोट के बारे में टिप मिलने के बाद पुलिस व अन्य एजेंसियां अलर्ट हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत बताये गए परिसर गई और गहन तलाशी ली। हालाँकि, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिला। मुंबई पुलिस ने कहा है कि वह मामले की जांच कर रही हैं।

बता दें कि मुंबई में पिछले कुछ महीनों से धमकीभरे फोन, मैसेज और ईमेल मिलने के मामले काफी बढ़ गए है। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और शहर के कई बड़े बैंकों को बम से उड़ाने और मुंबई लोकल ट्रेन में सीरियल ब्लास्ट करने की धमकी भी दी गई। कुछ मामलों में चंद घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।