
एकनाथ खडसे को दिल का दौरा पड़ा
Eknath Khadse Death Threat: महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे को बीजेपी में शामिल होने से पहले जान से मारने की धमकी मिली है। एकनाथ खडसे के घर पर धमकी भरा फोन आया था। धमकी देने की वजह अभी सामने नहीं आई है। वहीं इस मामले में खडसे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि एकनाथ खडसे को कुख्यात गैंगस्टर और मुंबई बम धमाकों के आरोपी दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे पहले भी खडसे को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिल चुकी है। खडसे अभी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के एमएलसी है।
शिकायत के मुताबिक, एकनाथ खडसे को धमकीभरा फोन 15 और 16 अप्रैल को आया। उन्हें चार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से धमकी मिली है। इस संबंध में एकनाथ खडसे ने जलगांव के मुक्ताईनगर में शिकायत दर्ज करायी है। लेकिन खडसे ने कहा कि उन्हें यह मामला गंभीर नहीं लग रहा है।
एकनाथ खडसे को अब तक चार से पांच धमकी भरे कॉल आ चुके हैं। खडसे को अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे कॉल आए हैं। फोन करने वाले अज्ञात शख्स ने कहा, छोटा शकील और दाऊद इब्राहिम तुम्हें मारने जा रहे हैं। ये फोन अमेरिका और उत्तर प्रदेश के लखनऊ आए थे।
ढाई साल पहले बीजेपी से नाता तोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस में शामिल हुए एकनाथ खडसे अब फिर जल्द ही घर वापसी करेंगे। बीजेपी ने उनकी सांसद बहू रक्षा खडसे को रावेर से फिर उम्मीदवार बनाया है।
Updated on:
17 Apr 2024, 12:22 PM IST
Published on:
17 Apr 2024, 12:21 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.