मुंबई

सिर पर चढ़ा शक का भूत, मेडिकल छात्र ने 21 साल की प्रेमिका को इमारत से फेंका, मौत

Satara Murder : सतारा में एक लड़के ने अपनी 21 साल की प्रेमिका को इमारत से धक्का दे दिया। इस चौंकाने वाली घटना में लड़की की मौत हो गई।

2 min read
Aug 02, 2024

महाराष्ट्र के सतारा जिले में हिंदी फिल्म की तर्ज पर एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को दूसरी मंजिल से नीचे धक्का दे दिया। पीड़ित लड़की का नाम आरुषि सिंह (21) है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी प्रेमी की पहचान हरियाणा के सोनीपत के ध्रुव चिक्कर के रूप में हुई है। दोनों कराड के ध्रुव कृष्णा मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर के छात्र है।

जानकारी के मुताबिक, यह चौंकाने वाली घटना मंगलवार रात 11 बजे के करीब सतारा के कराड शहर में हुई। प्रेमी-प्रेमिका कराड के मलकापुर स्थित कृष्णा मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष में पढ़ रहे थे। इससे पहले आरुषि और ध्रुव दिल्ली में एक साथ पढ़ रहे थे। कथित तौर पर तभी से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। उसके बाद दोनों ने कराड में कृष्णा मेडिकल कॉलेज में एक साथ एडमिशन लिया।

आरोपी ध्रुव कृष्णा मेडिकल कॉलेज के पास सनसिटी बिल्डिंग में रहता था। बुधवार को ध्रुव ने आरुषि को अपने फ्लैट पर बुलाया था। इस दौरान ध्रुव और आरुषि के बीच तीखी बहस हो गई। ध्रुव को शक था की 21 वर्षीय आरुषि का किसी और लड़के के साथ अफेयर चल रहा है। इसके बाद ध्रुव ने आरुषि को दूसरी मंजिल से धक्का दे दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में ध्रुव भी घायल बताया जा रहा है।

पहले की मारपीट, फिर 21 साल की आरुषि को इमारत से धकेला-

बताया जा रहा है कि बहस के बाद आरुषि और ध्रुव के बीच हाथापाई हुई थी, इस दौरान ध्रुव के पैर में छोट लगी। पुलिस ने आरोपी ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Published on:
02 Aug 2024 10:41 am
Also Read
View All

अगली खबर