मुंबई

महाराष्ट्र में ओवरब्रिज पर शख्स ने दौड़ाया ऑटो रिक्शा, वीडियो देख लोग बोले- इसे वीरता पुरस्कार दो

Auto Rickshaw Driving On Foot Overbridge Viral Video: एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वीडियो देखने पर लगा रहा है कि यह घटना पालघर जिले के विरार में हुई है। ड्राइवर पर कार्रवाई के लिए उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। अब तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Aug 2022, 3:14 PM IST
Man ran auto rickshaw on foot overbridge in Maharashtra watch viral video
महाराष्ट्र में फुट ओवरब्रिज पर शख्स ने दौड़ाया ऑटो रिक्शा

Mumbai Auto Rickshaw Viral Video: महाराष्ट्र (Maharashtra) के व्यस्त हाईवे से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने हाइवे पार करने के लिए फुट ओवरब्रिज का सहारा लिया और ऑटो रिक्शा लेकर दूसरी तरफ चला गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वाकिया मुंबई-अहमदाबाद हाईवे का है. हाईवे को पार करने के लिए ऑटो ड्राइवर ने फुट ओवरब्रिज के ऊपर अपने ऑटोरिक्शा को चलाया। वहीँ, वीडियो वायरल हो जाने के बाद अब पुलिस भी ऑटो ड्राइवर की तलाश कर रही है। अब तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके है। यह भी पढ़े-Thane: जिम में हुई सियासी लड़ाई! बीजेपी-एनसीपी कार्यकर्ताओं के भिड़ंत का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वीडियो देखने पर लगा रहा है कि यह घटना पालघर जिले के विरार में हुई है। ड्राइवर पर कार्रवाई के लिए उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम और जानकारी के लिए वीडियो की जांच कर रहे हैं। ड्राइवर ने फुट ओवरब्रिज पर अपने ऑटोरिक्शा को चलाने के लिए रैंप का इस्तेमाल किया।’’

वहीँ, वीडियो को देख कुछ लोग ऑटो ड्राइवर के जुगाड़ की तारीफ कर रहे है, जबकि कई ने इसकी आलोचना करते हुए एक्शन लेने की बात कही है। हालांकि ऑटो ड्राइवर की यह हरकत ट्राफिक नियमों का उल्लंघन होने के साथ ही खतरनाक भी है।

Published on:
Also Read
View All
‘अंडरवर्ल्ड ने हमें अलग कराया’, पत्नी से तलाक लेकर 7 साल बाद फिर संजय गुप्ता ने किया था प्रपोज, इंटरव्यू में बताई थी पूरी कहानी

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Ramayana Advance Booking: रिलीज से 5 दिन पहले ‘रामायण’ ने मचाया तहलका! भारत में बढ़ीं 2500 स्क्रीन, टिकटों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार

Latur Blast: सामान उतारते समय अचानक फटा कूरियर पार्सल, धमाके से वाहन के शीशे टूटे, इलाके में मची अफरा-तफरी

तुम्हारा ये सपना पूरा करने के लिए कुछ भी करूंगा भाई- संजय गुप्ता की मौत पर भावुक हुए संजय दत्त