31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Thane: जिम में हुई सियासी लड़ाई! बीजेपी-एनसीपी कार्यकर्ताओं के भिड़ंत का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन

Maharashtra BJP And NCP Worker Fight CCTV Video: कई बार हमने राजनीतिक मुद्दों पर विधानसभा में तीखी बहस देखी है। लेकिन ठाणे में बीजेपी और एनसीपी समर्थकों के बीच एक जिम में भिड़ंत हो गयी, जो कि इस तरह का शायद पहला मामला हो सकता है। इस मारपीट का वीडियो जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 17 Aug 2022, 4:38 PM IST

Clash between BJP-NCP workers in Kalyan gym video went viral

जिम में बीजेपी-एनसीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, वायरल हुआ वीडियो

BJP And NCP Worker Clashed In Gym Kalyan: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार से सत्ता छीनने और फिर शिंदे-फडणवीस की सरकार बनने के बाद राज्य का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। आए दिन पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप होते रहते हैं। इस बीच ठाणे के एक जिम में राजनीतिक झगड़े का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कई बार हमने राजनीतिक मुद्दों पर विधानसभा में तीखी बहस देखी है। लेकिन कल्याण में बीजेपी और एनसीपी समर्थकों के बीच एक जिम में भिड़ंत हो गयी, जो कि इस तरह का शायद पहला मामला हो सकता है। इस मारपीट का वीडियो जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। यह भी पढ़े-Maharashtra: मुख्यमंत्री शिंदे मुझे न्याय दें.. अकोला में वरिष्ठ पत्रकार ने लगाई फांसी, 3 सुसाइड नोट बरामद

बताया जा रहा है कि एनसीपी के ब्रह्मा माली रोज की तरह आज सुबह भी जिम गये थे। इस दौरान बीजेपी पदाधिकारी कुंदन माली अपने कार्यकर्ताओं के साथ जिम में पहुंचे। कुंदन और ब्रह्मा के बीच पुराना राजनीतिक विवाद रहा है। उसी को लेकर दोनों के बीच पहले जुबानी जंग हुई और देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गयी।

सीसीटीवी वीडियो में तीन लोग एक साथ एक शख्स की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। इस लड़ाई में एक शख्स ऐसा भी दिख रहा जो इस मारपीट को रोकने की कोशिश कर रहा है। वीडियो के अंत में तीनों हमलावरों जिम से धमकी देते हुए चले जाते है।

मिली जानकारी के अनुसार मानपाडा पुलिस स्टेशन में दोनों गुटों के आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उधर, मानपाडा पुलिस स्टेशन के बाहर एनसीपी और बीजेपी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है, जबकि मामले की जांच पुलिस कर रही है। फ़िलहाल किसी की गिरफ़्तारी की खबर नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़