मुंबई

घर से गायब हुआ 2.5 लाख का मंगलसूत्र… भैंस के पेट में मिला, महाराष्ट्र में हैरान करने वाला मामला

Buffalo Surgery In Washim: डॉक्टर ने बताया कि 29 सितंबर को भैंस की सफल सर्जरी की गयी। 2 घंटे ऑपरेशन चला, जिसमें 60-65 टांके आए है।
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2023, 5:49 PM IST
maharashtra_buffalo_gold.jpg
भैंस निगल गयी ढाई तोले का गोल्ड मंगलसूत्र

Buffalo Swallow Gold in Maharashtra: महाराष्ट्र के वाशिम जिले से एक हैरान करने वाली खबर आई है। जहां सार्सी गांव (Sarsi Village) में एक भैंस ने अपने चारे के साथ करीब ढाई तोले का सोने का मंगलसूत्र निगल लिया। हालांकि कई घंटे तक चली सर्जरी के बाद 25 ग्राम का मंगलसूत्र भैंस के पेट से निकाल लिया गया।

पशुचिकित्सक डॉ. बालासाहेब (Dr Balasaheb Kaudinya) ने बताया, 27 सितंबर को किसान रामहरि भोयर (Ramhari Bhoyar) अपने खेत से ताजा सोयाबीन (Soy Beans) तोड़कर लेकर घर आए थे। भोयर के पास एक छोटा सा खेत है और वें एक भैंस के मालिक है। यह भी पढ़े-COVID Scam: संजय राउत की वजह से सुजित पाटकर को मिला 33 करोड़ का टेंडर? ED का बड़ा खुलासा

घर की महिलाओं ने सोयाबीन की फलियाँ छीलने के बाद छिलकों को एक थाली में इकट्ठा किया। इसके बाद भोयर की पत्नी गीताबाई (Geetabai) ने उस थाली को अपने कमरे में रख दिया। शाम को गीताबाई ने अपनी भारी भरकम सोने की मंगलसूत्र उतारकर गलती से उसी थाली पर रख दी।

अगले दिन 28 सितंबर को घर के एक सदस्य ने भैंस को सोयाबीन का छिलका खिला दिया। बाद में दोपहर को परिवार को एहसास हुआ कि सोने का मंगलसूत्र गायब है। इसके बाद काफी खोजबीन की गयी, लेकिन मंगलसूत्र नहीं मिला। भोयर ने कहा, "शुरुआत में हमें लगा कि मंगलसूत्र चोरी हो गयी है, लेकिन बाद में पता चला कि भैंस ने सोयाबीन के छिलकों के साथ सोने की मंगलसूत्र भी खा ली है। इसके बाद हम भैंस को लेकर स्थानीय पशु चिकित्सक के पास गए।“

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय पशु चिकित्सक ने भोयर को अपनी भैंस वाशिम के अनुभवी पशुचिकित्सक (सर्जन) डॉ. बालासाहेब के पास ले जाने की सलाह दी। जब मेटल डिटेक्टर का उपयोग करके डॉ. बालासाहेब ने भैंस के पेट की जांच की तो अंदर कुछ धातु होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उनकी टीम ने धातु के सटीक स्थान की पुष्टि के लिए भैंस की सोनोग्राफी की। अंततः 2.5 लाख रुपये के सोने का मंगलसूत्र निकालने के लिए भैंस का ऑपरेशन किया गया।

डॉ. बालासाहेब ने बताया कि 29 सितंबर को भैंस की सफल सर्जरी की गयी। 2 घंटे ऑपरेशन चला, जिसमें 60-65 टांके आए है। ऑपरेशन के लिए उसी सर्जिकल तकनीक का उपयोग करके सोने की चेन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया, जिसका उपयोग शहरी क्षेत्रों में प्लास्टिक, धातु, सिक्के और अन्य खतरनाक वस्तुएं खाने वाली देसी गायों की सर्जरी करने के लिए किया जाता है।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘हाथ पकड़कर अभिनय सिखाया’, CID के निर्माता बी.पी. सिंह को याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस अश्विनी कालसेकर, बोलीं- ‘वो मेरे गुरु थे’

‘किसी की गर्लफ्रेंड बेइज्जत करके चली गई, फिर भी’ लव गिल पर माही विज के तीखे बोल, Bigg Boss 20 के घर में बढ़ा विवाद

कनिका मान और गुल्लू ने पकड़ ली माही विज की गेम! ‘नकली प्रो मैक्स’ बोलते हुए खोल डाली सारी पोल

Mumbai Metro Line 12A: कल्याण-डोंबिवली से नवी मुंबई का सफर होगा आसान, क्या है 13856 करोड़ की नई मेट्रो परियोजना