मुंबई

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में इस दिन होगा कैबिनेट का विस्तार, सामने आई यह बड़ी अपडेट

महाराष्ट्र में इन दिनों सियासी संग्राम चल रहा है। इस बीच महाराष्ट्र की शिंदे सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैबिनेट की तारीख तय हो गई है।

2 min read
Aug 03, 2022
Devendra Fadnavis and Eknath Shinde

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली नई सरकार के गठन को एक महीने से ज्यादा हो गया है, ऐसे में कैबिनेट विस्तार की हर तरफ चर्चा हो रही है। इस बीच महाराष्ट्र के कैबिनेट विस्तार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 5 अगस्त को कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। सूत्रों की मानें तो शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार राजभवन में शाम के समय होना है। मंगलावर को ही राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा था कि उनकी सरकार अच्छा काम कर रही है और जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।

मंगलवार को पुणे में सीएम शिंदे ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि हम जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। भले ही पूर्ण मंत्रिमंडल न हो, लेकिन सरकार बढ़िया काम कर रही है। हमने ऐसे कई फैसले किए हैं जो जनोन्मुखी हैं। एकनाथ शिंदे ने 30 जून को महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ ली थी। लेकिन एक महीने बीतने के बाद भी कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है। इस बात को लेकर विपक्षी दल राज्य सरकार पर जमकर निशाना साध रहे है। यह भी पढ़ें: Yes Bank-DHFL Fraud Case: ED की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र के 2 बिल्डरों की जब्त हुई 415 करोड़ रुपये की संपत्ति

बता दें कि वहीं पिछले एक महीने में शिंदे सरकार ने 751 सरकारी आदेश जारी कर दिए हैं। इन आदेशों में से 100 से अधिक आदेश केवल स्वास्थ्य विभाग से संबंधित हैं। इससे पहले शिवेसना में बगावत होने के बाद ही उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार ने 4 दिनों के भीतर ही 182 सरकारी आदेश जारी किए थे।

सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं ने महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार के तरीके व संभावित मंत्रियों के नामों पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक में 60-40 का फॉर्मूला तय हुआ है। इससे पहले खबर थी कि महाराष्ट्र की नई कैबिनेट में 40 मंत्री बनाये जा सकते है, वहीं शपथ ग्रहण समारोह दो चरणों में हो सकता है। जिसमें 12 मंत्री पद शिंदे खेमे और 28 मंत्री पद बीजेपी को मिलेंगे।

Updated on:
03 Aug 2022 09:01 pm
Published on:
03 Aug 2022 09:00 pm
Also Read
View All