11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अक्षय कुमार को देखने मॉल के एस्केलेटर की रेलिंग पर चढ़े लोग, चौंक गए खिलाड़ी कुमार, बोले- ऐसा 36 साल में पहली बार देखा

Akshay Kumar Noida Mall Crowd: बॉलीवु़ड एक्टर अक्षय कुमार को देखने के लिए फैंस की दीवानगी हाल ही में एक बार फिर देखने को मिली। नोएडा में जब वो फिल्म भूत बंगला का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे।

2 min read
Google source verification
Akshay Kumar Noida Mall Crowd

Akshay Kumar Noida Mall Crowd (सोर्स- एक्स)

Akshay Kumar Noida Mall Crowd: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग आज भी उतनी ही मजबूत है, जितनी उनके करियर के शुरुआती दिनों में थी। इसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब वो अपनी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन के लिए नोएडा के एक मॉल पहुंचे। यहां उन्हें देखने के लिए इतनी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए कि खुद अक्षय कुमार भी हैरान रह गए।

फिल्म भूत बंगला का प्रमोशन करने पहुंचे अक्षय (Akshay Kumar Noida Mall Crowd)

अक्षय कुमार जब अपनी टीम के साथ मॉल पहुंचे तो वहां मौजूद दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। लोग अलग-अलग फ्लोर से उन्हें देखने के लिए जमा हो गए। कुछ फैंस तो इतने उत्साहित थे कि बेहतर झलक पाने के लिए एस्केलेटर की रेलिंग तक पर चढ़ गए। ये सीन वहां मौजूद दूसरे लोगों के लिए भी हैरान करने वाला था।

इस दौरान अक्षय कुमार ने खुद भी भीड़ देखकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से काम करने के बावजूद उन्होंने किसी मॉल के अंदर इतनी बड़ी भीड़ पहले कभी नहीं देखी थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फैंस किस तरह अक्षय कुमार की एक झलक पाने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। कुछ लोग मोबाइल कैमरे से वीडियो बना रहे थे तो कुछ लोग ऊंचाई पर चढ़कर अभिनेता को देखने की कोशिश कर रहे थे।

हालांकि इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे, क्योंकि भीड़ का उत्साह कई बार खतरनाक स्थिति पैदा करता नजर आया।

स्टारकास्ट भी रही साथ मौजूद (Akshay Kumar Noida Mall Crowd)

इस प्रमोशनल इवेंट में अक्षय कुमार के साथ फिल्म की अन्य स्टारकास्ट भी मौजूद थी। इनमें वामिका गब्बी और राजपाल यादव शामिल थे। तीनों कलाकारों ने फैंस से बातचीत की और फिल्म को लेकर उत्साह साझा किया।

फिल्म के निर्माता एकता कपूर ने भी सोशल मीडिया पर इस इवेंट से जुड़े वीडियो साझा करते हुए दर्शकों के शानदार रिस्पॉन्स पर खुशी जाहिर की।

हॉरर-कॉमेडी में फिर दिखेगी पुरानी जोड़ी

भूत बंगला खास इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि यह अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी जोड़ी को फिर से साथ ला रही है। इससे पहले दोनों ने भूल भुलैया जैसी सुपरहिट फिल्म में साथ काम किया था। फिल्म में परेश रावल, असरानी, मनोज जोशी जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं।

रिलीज से पहले ही दिखा जबरदस्त क्रेज

फिल्म की रिलीज से पहले ही जिस तरह का माहौल देखने को मिल रहा है, उससे साफ है कि दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है। जानकारी के मुताबिक फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसके पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल की रात से शुरू हो जाएंगे।

अक्षय कुमार के लिए यह रिस्पॉन्स खास मायने रखता है, क्योंकि ये दर्शाता है कि तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर के बाद भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।