मुंबई

महाराष्ट्र में तय हुआ कैबिनेट विस्तार का मुहूर्त, BJP और शिवसेना के 4-4 मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

Maharashtra Cabinet Expansion: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के 9 विधायकों ने 2 जुलाई को मंत्री पद की शपथ ली, लेकिन वें सरकार में कौन सी जिम्मेदारी उठाएंगे इस पर फैलसा अभी तक नहीं हुआ है।

2 min read
Jul 10, 2023
देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। खबर है कि शिंदे सरकार मानसून सत्र शुरू होने से पहले अपने कैबिनेट का विस्तार कर देगी। चूंकि 17 जुलाई से मानसून सत्र शुरू होगा, इसलिए इसी सप्ताह कैबिनेट का विस्तार होने की पूरी संभावना है। हालांकि बीजेपी और शिवसेना के कितने विधायकों को मंत्री बनाया जायेगा, इस पर सस्पेंस बरकरार है। कहा जा रहा है कि दोनों दलों के कई मौजूदा मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर किया जायेगा और उनके स्थान पर नए चेहरों को जगह दी जाएगी।

दूसरी ओर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के 9 विधायकों ने 2 जुलाई को मंत्री पद की शपथ ली, लेकिन वें सरकार में कौन सी जिम्मेदारी उठाएंगे इस पर फैलसा अभी तक नहीं हुआ है। जानकारी है कि आगामी कैबिनेट में 14 नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। चूंकि मौजूदा सरकार में तीन दल शामिल हैं, इसलिए शिवसेना और बीजेपी के कुछ विधायकों को कैबिनेट से बाहर ही रहना होगा। यह भी पढ़े-पुणे में सुप्रिया सुले के करीबी NCP नेता की निर्मम हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

विश्वस्त सूत्रों ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के चार से पांच विधायकों को अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा। कहा जा रहा है कि मराठवाडा के मंत्रियों के कामकाज से केंद्र के नेता नाखुश हैं। कैबिनेट विस्तार में इन मंत्रियों को हटाया जाएगा। इससे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। शायद इसी पेंच की वजह से महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार अटका हुआ है।

एकनाथ शिंदे के साथ आए शिवसेना के 40 विधायकों के बीच मंत्री पद को लेकर खींचतान चल रही है। कुछ विधायकों के उद्धव ठाकरे के संपर्क में होने से सीएम शिंदे पर दबाव बढ़ता जा रहा है। दरअसल एनसीपी के सरकार में शामिल होने से पहले शिंदे खेमे के 12 से 13 विधायकों को मंत्री पद मिलने की संभावना थी।

वही, खबर है कि दिल्ली में बीजेपी नेतृत्व कैबिनेट विस्तार में पार्टी के मौजूदा चार मंत्रियों का पत्ता काटकर उनके जगह नए चेहरों को मौका देने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

दरअसल, बीजेपी अपनी रणनीति आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बना रही हैं। इसलिए बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने वाले मंत्रियों को बाहर कर सकती है। इससे पार्टी के अन्य नेताओं को भी मौका मिलेगा। पता चला है कि बीजेपी मुंबई से एक, उत्तर महाराष्ट्र से एक और पश्चिम महाराष्ट्र के दो मंत्रियों का इस्तीफा ले सकती हैं।

Published on:
10 Jul 2023 06:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर