मुंबई

महाराष्ट्र में ‘जलप्रलय’, 24 घंटे में 575 मिमी बारिश दर्ज, आज भी रेड अलर्ट

Maharashtra Weather Update: मुंबई, ठाणे समेत पूरे कोंकण में सोमवार और मंगलवार को हुई भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया था। मुंबई में 24 घंटे में रिकॉर्ड बारिश हुई।

2 min read
Aug 20, 2025
Heavy rain in Mumbai (Photo - IANS)

महाराष्ट्र में लगातार पांचवें दिन भारी बारिश का सिलसिला जारी है। इससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मुंबई में आज बारीश का जोर कुछ हद तक कम हुआ है, लेकिन रुक रुककर हो रही भारी बारिश की वजह से लोगों को अपने दैनिक कार्यों को करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो दिन तो मूसलाधार बारिश की वजह से हुए जलभराव ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ समेत राज्य के कई जिलों में लोगों का जीना दूभर कर दिया था।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार और मंगलवार को हुई भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया था। मुंबई में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड बारिश हुई है। विक्रोली में 223.5 मिमी, सांताक्रूज में 206.6 मिमी, भायखला में 184.0 मिमी, जुहू में 148.5 मिमी, बांद्रा में 132.5 मिमी, कोलाबा में 100.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने आज मुंबई समेत पूरे कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी दी थी, जबकि रत्नागिरी जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें

Mumbai Rains: मोनो रेल में आई तकनीकी खराबी, सैकड़ों यात्री अंदर फंसे, बचाव अभियान जारी

लोनावाला में 24 घंटे में 418 मिमी बारिश

मुंबई और इसके उपनगरीय इलाकों में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। वहीँ, महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भीषण बरसात हुई। पुणे, नासिक, सतारा और कोल्हापुर के घाट इलाकों में बदले फटने जैसी स्थिती हो गई है। मंगलवार को बीते 24 घंटे में तम्हिनी घाट में 575 मिमी, भीरा में 568 मिमी, शिरगांव में 430 मिमी, दावडी में 419 मिमी, लोनावाला में 418 मिमी, माथेरान में 438 मिमी और खंडाला में 412 मिमी बारिश दर्ज हुई। हालांकि प्रशासन की तरफ से यह पूरी कोशिश की जा रही है कि आम जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में 21 अगस्त तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार, 21 अगस्त तक मध्य महाराष्ट्र के कोंकण और आसपास के घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा के साथ व्यापक वर्षा हो सकती है।

मुंबई में अलर्ट पर प्रशासन

मुंबई महानगर में बुधवार को भी भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। हालांकि सुबह 10 बजे तक बारिश के कारण किसी बड़े जलभराव या अन्य समस्या की खबर नहीं है। मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, हार्बर रेलवे और 'बेस्ट' बस सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। मुंबई पुलिस, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और अन्य आपातकालीन सेवाएं स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर, 12 लोगों की मौत, 16 लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द, जानें कल कैसा रहेगा मौसम?

Updated on:
20 Aug 2025 11:16 am
Published on:
20 Aug 2025 10:56 am
Also Read
View All

अगली खबर