मुंबई

लॉकडाउन की अफवाह फैलाई तो खैर नहीं! सीएम फडणवीस बोले- आपराधिक कार्रवाई होगी

Petrol Diesel Excise Duty Cut: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले से आम उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ नहीं पड़ेगा।
2 min read
Mar 27, 2026
Devendra Fadnavis BJP Politics
सीएम देवेंद्र फडणवीस (Photo: IANS)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के नागरिकों को आश्वस्त किया है कि देश में किसी भी प्रकार का लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर फैल रही लॉकडाउन की खबरों को पूरी तरह से 'अफवाह' करार दिया। मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग इस तरह की निराधार खबरें फैलाकर जनता के बीच डर पैदा कर रहे हैं, उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। केंद्र सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान परिस्थितियों में लॉकडाउन की कोई आवश्यकता नहीं है।

ईंधन संकट नहीं है, जमाखोरी न करें- फडणवीस

पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। साथ ही तेल और गैस की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। महाराष्ट्र के कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगने लगी हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस (LPG) का पर्याप्त भंडार मौजूद है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे घबराकर पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं और न ही घरेलू गैस की अनावश्यक जमाखोरी करें। सीएम ने भरोसा दिलाया कि ईंधन की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रहेगी और किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है।

उत्पाद शुल्क में कटौती का किया स्वागत

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने (Petrol Diesel Excise Duty Cut) के फैसले का स्वागत किया है। सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है, जबकि डीजल को शुल्क से राहत दी गई है।

उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह कदम आम जनता को बड़ी राहत देगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन अब इसका बोझ सीधे उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, "मैं भारत सरकार का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। दुनिया में युद्ध के मद्देनजर तेल के भाव बढ़ने के बाद अंदेशा था कि पेट्रोल डीजल के भाव बढ़ सकते हैं। भाव न बढ़े इसलिए भारत सरकार ने एक्साइज ड्यूटी 10 रुपए प्रति लीटर कम कर दी है।"

'कालाबाजारी पर सख्त एक्शन लेंगे'

इससे पहले नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा था, "मैं महाराष्ट्र की जनता से अपील करता हूं। केंद्र सरकार ने हमें बार-बार भरोसा दिलाया है कि हमारे पास पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। कई शहरों में लोग बेवजह कतारें लगाकर अपने वाहनों में जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रहे हैं। इस तरह के व्यवहार से कृत्रिम कमी पैदा होती है, क्योंकि मांग और आपूर्ति के संतुलन पर बेवजह दबाव पड़ने से अनिवार्य रूप से कई तरह की दिक्कतें खड़ी हो जाती हैं। हमारे पास फिलहाल पेट्रोल और डीजल का इतना भंडार है कि हम अपनी मासिक जरूरतों को पूरा कर सकें। इसलिए, किसी को भी फ्यूल पंपों पर कतारें लगाने की जरूरत नहीं है। जो भी व्यक्ति कालाबाजारी करते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

Updated on:
27 Mar 2026 06:27 pm
Published on:
27 Mar 2026 05:39 pm
Also Read
View All
मुंबई जलभराव पर आदित्य ठाकरे का BJP पर हमला, बोले- हर बात के लिए नेहरू और ठाकरे परिवार को दोष देना बंद करें

‘आखिर कब तक?’ महिला सुरक्षा पर फूटा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य का गुस्सा, बोलीं- ‘गुनहगार को मिले कैपिटल पनिशमेंट’

CBI ने रिलायंस ग्रुप की 2 कंपनियों समेत 7 के खिलाफ दायर की चार्जशीट, बैंकों से धोखाधड़ी का आरोप

‘गोंविदा के 10 अफेयर हों तब भी नहीं छोड़ूंगी’, बयान के बाद Lock Upp में सुनीता आहूजा के इमोशनल और फनी मोमेंट्स वायरल

मानखुर्द हादसा: पत्नी और चार बच्चों को खोने वाले मोईनुद्दीन का छलका दर्द, बोले- ‘अल्लाह ने मेरा सब कुछ छीन लिया’