मुंबई

Maharashtra Politics: बागी विधायकों के इस हरकत पर सीएम एनकाथ शिंदे ने जताई आपत्ति, दे दी यह नसीहत

शिवसेना के बागी विधायकों ने एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद गोवा के एक होटल की लॉबी में जमकर डांस किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसको लेकर सीएम एकनाथ शिंदे ने आपत्ति जताई है।
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2022, 6:05 PM IST
Eknath Shinde
महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संग्राम में आखिरकार शिवसेना के बागी गुट की जीत हुई और अब महाराष्ट्र की कमान एकनाथ शिंदे के हाथ में आ गई है। इस बीच महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने शीर्ष पद के लिए उनके नाम के एलान के बाद गोवा में ठहरे शिंदे खेमे के विधायकों के एक समूह द्वारा डांस किए जाने पर नाराजगी जताई है।

शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे के महाराष्ट्र का अगला सीएम बनने की जानकारी मिलने के बाद गोवा के एक होटल की लॉबी में जमकर नाचने लगे थे। बागी विधायकों का मराठी गानों पर डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दें कि शिवसेना के बागी विधायकों ने बीजेपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाई है। यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र अब 3 जुलाई से होगा शुरू, शिंदे सरकार सोमवार को साबित करेगी बहुमत; पढ़ें बड़ी बातें

कल एकनाथ शिंदे ने जहां सीएम पद की शपथ ली, वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। मुंबई में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के बाद शुक्रवार को एकनाथ शिंदे गोवा लौट आए। होटल वापस लौटने पर एकनाथ शिंदे ने विधायकों द्वारा डांस किए जाने को लेकर नाराजगी व्यक्त की और इस पर कड़ी आपत्ति जताई।

दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे खेमे के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बड़े दिल से, हम स्वीकार करते हैं कि इस तरह से डांस करना ठीक नहीं, ये एक बड़ी गलती थी। यह उन विधायकों के लिए अच्छा नहीं लगता, जो लोगों द्वारा चुने गए हैं और जिनका लक्ष्य महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करना है।

दीपक केसरकर ने आगे बताया कि होटल में विधायकों को संबोधित करने के दौरान शिंदे ने उनकी इस हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि भविष्य में ऐसी चीजें दोबारा न हों। केसरकर ने कहा कि ऐसी गलतियां अक्सर खुशी के पलों में होती हैं, लेकिन आदर्श रूप में ऐसा नहीं होना चाहिए।

बता दें कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 3 जुलाई से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। जहां एकनाथ शिंदे को चार जुलाई को बहुमत साबित करना होगा। राजभवन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र 3 और 4 जुलाई को होगा। 2 जुलाई को स्पीकर चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया जाएगा, 3 जुलाई को स्पीकर का चुनाव होगा और 4 जुलाई को विश्वास मत लिया जाएगा।

Updated on:
1 Jul 2022, 6:05 PM IST
Published on: