मुंबई

Uddhav Thackeray Corona Positive: महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच CM उद्धव ठाकरे कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र में उद्धव सरकार पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। इसी बीच राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इससे पहले सूबे के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी कोविड की चपेट में आए हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2022, 1:56 PM IST
uddhav_thackeray.png
'Modi government should show courage to give maratha reservation': Uddhav Thackeray

मुंबई: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के बागी तेवर के चलते उद्धव सरकार पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। इसी बीच सीएम उद्धव ठाकरे कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी कुछ घंटे पहले कोविड की चपेट में आए हैं। इन सब के बीच खबर यह भी है कि उद्धव ठाकरे सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं।राज्य में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा क्या होगा सत्ता चली जाएगी। लेकिन पार्टी की प्रतिष्ठा से हम कोई समझौता नहीं करने वाले हैं।

कांग्रेस के सीनियर नेता कमलनाथ ने बताया कि सीएम उद्धव कोरोना संक्रमित हैं। साथ ही वह किसी से नहीं मिलेंगे। मुंबई पहुंचें कमलनाथ ने कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक की है। वह यहां कांग्रेस विधायकों और गठबंधन के साथी शिवसेना और एनसीपी से मिलने आए हैं। खबरें यह भी है कि महा विकास अघाड़ी सरकार की तरफ से विधानसभा को भंग करने की सिफारिश भी हो सकती है। इसके संकेत शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने खुद दिए हैं।

कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के बाद कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि अभी हमने कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक की है। हमारे 44 में से 41 विधायक मौजूद थे और 3 रास्ते में हैं। कांग्रेस में पूरी एकता है। मैंने उद्धव ठाकरे जी को फोन पर आश्वासन दिया है कि कांग्रेस महा विकास अघाड़ी सरकार का समर्थन करती रहेगी।

कमलनाथ ने कहा कि जो भी आज विरोध कर रहे हैं उनको मैं यही कहना चाहता हूं कि कल के बाद परसो भी आता है। मुझे पूरा भरोसा है कि उद्धव ठाकरे जी के नेतृत्व में शिवसेना में फिर से एकता बनेगी। गौर हो कि कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Published on:
Also Read
View All
महाराष्ट्र में सराफा कारोबारी का फिल्मी अंदाज में अपहरण, पुलिस ने कार पकड़ी तो तेलंगाना का निकला कनेक्शन

जनप्रतिनिधियों से पूछे बिना प्रशासन ने लिया फैसला, दीया मिर्जा के वीडियो पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम का बयान

IndiGo फ्लाइट में बिना पूछे सुचित्रा पिल्लई की बदली गई सीट, एक्ट्रेस ने मांगा जवाब, ‘मुझे कारण बताओ’

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

SIR के विरोध में प्रदर्शन करना अभिनेता इमरान खान को पड़ा भारी, हाईकोर्ट की फटकार के बाद मांगी बिना शर्त माफी