मुंबई

महाराष्ट्र: धाराशिव में सांप्रदायिक झड़प में 5 जख्मी, फोर्स तैनात, 125 के खिलाफ केस दर्ज

Maharashtra Dharashiv Violence: तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 26 Mar 2024, 4:36 PM IST
maharashtra_police_riots.jpg
मराठा आंदोलन में भड़की हिंसा

महाराष्ट्र के धाराशिव शहर (Osmanabad) में होली के दिन दो गुटों के बीच जोरदार झड़प हुई। बताया जा रहा है कि सोमवार रात में अज्ञात कारण से दो समुदाय आमने-सामने आ गए और झड़प के बाद पथराव हुआ। हालांकि, पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई की। भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और स्थिति को नियंत्रित किया।

यह घटना धाराशिव के खाजा नगर और गणेश नगर इलाके की है। हिंसक भीड़ के पथराव से कई वाहनों और दुकानों को नुकसान हुआ। साथ ही 4-5 लोगों के घायल होने की भी खबर है। शहर में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। लेकिन तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसआरपीएफ, क्यूआरटी और आरसीबी की भी तैनाती की गई है। यह भी पढ़े-मुंबई में हादसा: होली खेलने गए 5 युवक समुद्र में डूबे, 2 की मौत, 3 को बचाया गया

पुलिस अधिकारी ने बताया है कि स्थिति सामान्य हो गई है। एक यूट्यूब चैनल के पत्रकार पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगा है। आरोपी पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

धाराशिव शहर में सोमवार रात दो समुदायों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। इसी बीच घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, भीड़ अधिक होने के कारण और पुलिस फोर्स को बुलाया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद पुलिस अधीक्षक (एसपी) अतुल कुलकर्णी (IPS Atul Kulkarni) मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के तीन गोले दागे। जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई।

धाराशिव शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने 125 से ज्यादा लोगों के खिलाफ धारा 307 और अन्य आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। कम से कम तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है और बाकि उपद्रवियों की धरपकड़ जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में यूट्यूब चैनल के पत्रकार अल्ताफ शेख को भी गिरफ्तार किया है। शेख पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर विश्वास नहीं करने की अपील की है।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘हाथ पकड़कर अभिनय सिखाया’, CID के निर्माता बी.पी. सिंह को याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस अश्विनी कालसेकर, बोलीं- ‘वो मेरे गुरु थे’

‘किसी की गर्लफ्रेंड बेइज्जत करके चली गई, फिर भी’ लव गिल पर माही विज के तीखे बोल, Bigg Boss 20 के घर में बढ़ा विवाद

कनिका मान और गुल्लू ने पकड़ ली माही विज की गेम! ‘नकली प्रो मैक्स’ बोलते हुए खोल डाली सारी पोल

Mumbai Metro Line 12A: कल्याण-डोंबिवली से नवी मुंबई का सफर होगा आसान, क्या है 13856 करोड़ की नई मेट्रो परियोजना