28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई में हादसा: होली खेलने गए 5 युवक समुद्र में डूबे, 2 की मौत, 3 को बचाया गया

Mumbai News: इस हादसे में दो युवकों के शव मिल गए हैं। तीन सुरक्षित बचाए गये हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 26 Mar 2024, 2:49 PM IST

mumbai_arabian_sea.jpg

वर्सोवा के पास मछली पकड़ने वाली नाव डूबी

मुंबई के माहिम चौपाटी समुद्र तट (Mahim Chowpatty) पर होली मनाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पांच दोस्त सोमवार शाम होली मनाने के बाद समुद्र में नहाने गए थे। लेकिन हाई टाइड के कारण वह डूब गए। हालांकि चौपाटी पर तैनात लाइफ गार्ड ने चार युवकों को बचाया और उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया।

अधिकारियों ने बताया कि लापता पांचवें युवक की तलाश कल देर शाम तक जारी थी। हालांकि, रात में अंधेरा और हाई टाइड आने के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। आज सुबह फिर सर्च ऑपरेशन के दौरान युवक का शव बरामद कर लिया गया। यह भी पढ़े-Mumbai Fire: मुलुंड के कॉरपोरेट पार्क में लगी आग बुझी, फायर ब्रिगेड ने 50 लोगों को बचाया

सोमवार को होली मनाने के लिए 20 से 21 साल के पांच लड़के माहिम बीच पर गए थे। होली खेलने के बाद वें माहिम और शिवाजी पार्क तट के बीच समुद्र में नहाने उतरे। उस समय समुद्र में हाई टाइड था। इसलिए उन्हें पानी का अनुमान नहीं लगा। कुछ गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे, जिसे देखकर बाकि दोस्त बचाने के लिए दौड़े। लेकिन पांचों समुद्र में डूबने लगे। उनमें से चार को बचा लिया गया। जबकि एक युवक का कुछ पता नहीं चला।

बचाए गए चारों युवकों को इलाज के लिए हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार में से दो को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। एक का इलाज चल रहा है। वहीँ, हर्ष किंजले (19) की इलाज के दौरान मौत हो गई। सभी युवक कॉलेज के छात्र है और माहिम में ही रहते हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग