29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mumbai Fire: मुलुंड के कॉरपोरेट पार्क में लगी आग बुझी, फायर ब्रिगेड ने 50 लोगों को बचाया

Mulund Fire Update: इमारत में अलग-अलग जगहों पर फंसे करीब 50 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 26 Mar 2024, 1:53 PM IST

mulund_fire.jpg

मुंबई के मुलुंड इलाके में मंगलवार को एक छह मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि आग मुलुंड (पश्चिम) के एवियर कॉर्पोरेट पार्क (Avior Corporate Park) की छठी मंजिल पर लगी। मुंबई फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया गया है। इमारत में अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए करीब 50 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है।

अधिकारियों ने कहा, उपनगरीय मुलुंड में एलबीएस रोड पर स्थित एवियर कॉर्पोरेट पार्क में आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे छठी मंजिल पर आग लगी। जिससे इमारत में धुआं भर गया और कई लोग विभिन्न मंजिलों पर फंस गए। फायर ब्रिगेड ने बाद में सीढ़ियों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। यह भी पढ़े-होली के दिन मुंबई के घाटकोपर में हुआ बड़ा हादसा, 2 बाइक सवार समेत 3 की मौत

फायर ब्रिगेड की कम से कम आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर मौजूद है। मुंबई पुलिस, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) और अन्य एजेंसियों के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे है।

अभी तक आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती तौर पर आग शार्ट शर्किट से लगने की संभावना जताई जा रही है। आग से इमारत की वायरिंग, बिजली के उपकरण, लकड़ी के फर्नीचर और दस्तावेज जल गए। गनीमत रही कि आग में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग