मुंबई

महाराष्ट्र कांग्रेस के मुखिया नाना पटोले ने शिंदे सरकार को घेरा, बोले- पहले हथियार मिला और फिर हमले की धमकी, राज्य सुरक्षित नहीं

Maharashtra Politics: बीते हफ्ते महाराष्ट्र में रायगढ़ तट से को एक संदिग्ध नाव मिली जिसमें तीन एके-47 राइफल और गोलियां रखी हुई थीं। कुछ स्थानीय लोगों ने मुंबई से करीब 190 किलोमीटर दूर श्रीवर्धन क्षेत्र में नाव को देखा और उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी। नाव में चालक दल का कोई सदस्य नहीं था।

2 min read
Aug 23, 2022
Nana Patole Congress Crisis
नाना पटोले की महाराष्ट्र चीफ के पद से होगी छुट्टी? दिल्ली में अपनों ने ही लगाई फील्डिंग

Maharashtra Political News: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा सदस्य नाना पटोले (Nana Patole) ने राज्य के हाल के घटनाक्रमों को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे की सरकार को घेरने की कोशिश की है। इसी कड़ी में पटोले ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मुंबई में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने मीडिया से बात करते हुए कहा “दो दिन पहले ही रायगढ़ के समुद्र में हथियार के साथ नाव मिली। दूसरी बात मुंबई के ट्रैफिक पुलिस को आतंकवादियों का व्हाट्सएप मैसेज आता है। मुंबई पर हमले की बात की जाती है। इन सबको देख कर महाराष्ट्र और सुरक्षित नहीं लग रहा है।” यह भी पढ़े-Mumbai: फाइव स्टार ललित हॉटेल को बम से उड़ाने की धमकी, संदिग्ध ने मांगे 5 करोड़ रूपये, केस दर्ज

बता दें कि बीते हफ्ते महाराष्ट्र में रायगढ़ तट से को एक संदिग्ध नाव मिली जिसमें तीन एके-47 राइफल और गोलियां रखी हुई थीं। कुछ स्थानीय लोगों ने मुंबई से करीब 190 किलोमीटर दूर श्रीवर्धन क्षेत्र में नाव को देखा और उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी। नाव में चालक दल का कोई सदस्य नहीं था। पुलिस इस संबंध में आगे जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस नाव के चालक दल को बीते जून महीने में ओमान तट के पास रेस्क्यू किया गया था। जिसके बाद यह नाव समुद्र में तैरते हुए गुरुवार को रायगढ़ तट पहुंची।

इस घटना के कुछ दिन बाद मुंबई ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर मुंबई में 26/11 जैसे फिर से हमला करने की धमकी मैसेज के जरिये दी गयी। जिसका मोबाइल नंबर पाकिस्तान का था। मैसेज में कहा गया कि छह लोग मुंबई में ‘26/11 जैसे’ हमले करेंगे और शहर को ‘उड़ाने की तैयारी की जा रही’ है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मैसेज को गंभीरता से लिया का है और जांच चल रही हैं। साथ ही राज्य की तटीय सुरक्षा को चौकन्ना कर दिया गया हैं।

Published on:
23 Aug 2022 12:50 pm