4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mumbai: फाइव स्टार ललित हॉटेल को बम से उड़ाने की धमकी, संदिग्ध ने मांगे 5 करोड़ रूपये, केस दर्ज

Lalit Hotel Mumbai Bomb Threat: मुंबई पुलिस ने बताया कि शहर के एक प्रसिद्ध होटल में बम होने की धमकी का कॉल आया था। एक अज्ञात व्यक्ति ने होटल को फोन कर बताया कि होटल में चार जगहों पर बम रखे हैं और उन्हें डिफ्यूज करने के लिए पांच करोड़ रुपए की मांग की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 23 Aug 2022, 10:30 AM IST

Bomb threat to Mumbai's Lalit Hotel

मुंबई के ललित होटल को बम से उड़ाने की धमकी

Mumbai Lalit Hotel Get Bomb Threat Call: मुंबई के ललित होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी के बाद से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम करीब छह बजे अज्ञात शख्स ने फोन कर यह धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद से होटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, धमकी देने वाले ने बताया कि उसने ललित होटल में चार जगहों पर बम लगाए गए है। साथ ही होटल में रखे बम को डिफ्यूज करने के लिए एक अज्ञात व्यक्ति ने 5 करोड़ की फिरौती मांगी। इसके बाद होटल प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़े-26/11 जैसी अटैक की धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने 'सागर कवच' ऑपरेशन किया शुरू

मुंबई पुलिस ने बताया कि शहर के एक प्रसिद्ध होटल में बम होने की धमकी का कॉल आया था। एक अज्ञात व्यक्ति ने होटल को फोन कर बताया कि होटल में चार जगहों पर बम रखे हैं और उन्हें डिफ्यूज करने के लिए पांच करोड़ रुपए की मांग की। सहार पुलिस स्टेशन में आईपीसी (IPC) की धारा 336, 507 के तहत मामला दर्ज किया गया।

वहीँ, धमकी मिलने के बाद जब ललित होटल की तलाशी ली गयी तो वहां कोई विस्फोटक नहीं मिला है। इसलिए माना जा रहा है कि यह एक फर्जी कॉल हो सकती है। इस बीच पुलिस ने होटल को उड़ाने की धमकी देने वाले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को ट्रेस करने के लिए साइबर पुलिस की भी मदद ली जा रही है। जांच में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

बहरहाल, अब सवाल उठ रहे है कि फोन कर धमकी देने वाला व्यक्ति वास्तव में कौन है और ऐसा करने के पीछे उसका असल उद्देश्य क्या है? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस की जांच में सामने आ जाएंगे।