मुंबई

Maharashtra Congress Protest: नागपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, कार में आग लगाई; देखें वीडियो

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ईडी जांच के खिलाफ पूरे राज्य में कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। महाराष्ट्र के नागपुर में भी युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ने जमकर हंगामा किया है। नागपुर के जीपीओ चौक पर कार्यकर्ताओं ने एक कार में आग लगा दी।

2 min read
Jul 26, 2022
maharashtra_congress_protest.jpg
Maharashtra Congress Protest

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच के विरोध में महाराष्ट्र के नागपुर में भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया है। आंदोलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नागपुर के जीपीओ चौक पर एक कार में आग लगा दी। इससे इलाके में तनाव देखा गया। इस घटना के बाद पुलिस ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। सोनिया गांधी की ईडी जांच के खिलाफ पूरे राज्य में कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

बता दें कि यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस कार में आग लगाई गई, वह खराब हो गई थी। कार में कोई इंजन नहीं था, कोई स्टीयरिंग नहीं था, कोई अन्य स्पेयर पार्ट्स नहीं था। क्षतिग्रस्त कार को हाथ से चौक में धकेला गया और फिर आग लगा दी गई। नागपुर के व्यस्त जीपीओ चौक पर अचानक एक कार में आग लग गई, जिससे वहा के लोगों में हड़कंप मच गया। लोग भागने लगे जिसके चलते इलाके में कुछ समय से तनाव देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें: Mumbai: 'महज 1 रुपए में करें मुंबई की सैर', BEST ने शुरू की सुपर सेवर स्कीम, जानें क्या है ये योजना और कैसे उठा सकते हैं लाभ

कार में आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने प्रोटेस्ट कर रहे करीब 40 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल राउत को भी हिरासत में लिया गया है।

बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी आज दूसरी बार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर रही है। ईडी द्वारा सोनिया गांधी की इस पूछताछ को लेकर कांग्रेस में आक्रोश जताया जा रहा है। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं समेत कार्यकर्ता देशभर में सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच, राहुल गांधी भी दिल्ली के विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शामिल हो गए, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। राहुल गांधी को किंग्सवे कैंप ले जाया गया है।

Published on:
26 Jul 2022 05:43 pm