30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘व्हीलचेयर पर रहूं तब भी अनुपमा बनना चाहूंगी’, रुपाली गांगुली ने बताया शो छोड़ने का नहीं है इरादा

Rupali Ganguly: FICCI फ्रेम्स 2026 में अनुपमा फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने कहा कि उन्हें टेलीविजन एक्टर होने पर गर्व है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो 80 की उम्र तक भी अनुपमा में काम करना चाहती हैं और वो चाहती हैं कि शो लम्बा चलता रहे।
2 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Sep 30, 2026

Rupali Ganguly

FICCI फ्रेम्स 2026 और अनुपमा से रुपाली गांगुली की फोटोज। (फोटो सोर्स: instagram- @ficci_frames and @rupaliganguly)

Rupali Ganguly: बुधवार (30 सितंबर) को मुंबई में FICCI Frames 2026 के दूसरे दिन टीवी सीरियल 'अनुपमा' के प्रोड्यूसर राजन शाही के साथ पहुंचीं एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने फिल्मों में जाने को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका फिल्मों में जाने का कोई प्लान नहीं है और उन्हें टेलीविजन एक्टर होने पर गर्व है। रूपाली ने कहा कि उन्होंने टेलीविजन में अपने लिए जो जगह बनाई है, उससे वह खुश हैं।

रूपाली ने यह भी कहा कि वह चाहती हैं कि 'अनुपमा' शो चलता रहे, क्योंकि इस किरदार के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर बात की जा सकती है। राजन शाही ने बताया कि रूपाली अक्सर मजाक में कहती हैं कि वह 80 साल की उम्र में भी 'अनुपमा' का किरदार निभाएंगी। इसके साथ ही शाही ने कहा कि रूपाली अक्सर मजाक में कहती हैं कि वह 80 साल की उम्र में भी अनुपमा का किरदार निभाएंगी।

"मैं चाहूंगी कि 'अनुपमा' सालों साल चलता रहे

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मैं चाहूंगी कि 'अनुपमा' चलता रहे क्योंकि अभी बहुत कुछ कहना बाकी है। ऐसे कई सामाजिक मुद्दे हैं जिन पर बात करने की जरूरत है। 'अनुपमा' जैसा किरदार आज के समय में एक जरूरी और अहम आवाज है। मैं जब तक हो सके 'अनुपमा' का किरदार निभाना चाहूंगी। मैं जहां हूं, वहां बहुत खुश हूं।"

'अनुपमा' के लिए रूपाली गांगुली के कमिटमेंट पर बोले राजन शाही

रूपाली गांगुली के साथ इवेंट में मौजूद राजन शाही ने कहा कि एक्ट्रेस ने कई बार कहा है कि वह अपनी उम्र बढ़ने के बाद भी यह किरदार निभाना जारी रखना चाहती हैं। "रूपाली हमेशा कहती हैं, 'मैं 80 साल की भी हो जाऊंगी, व्हीलचेयर पर भी रहूंगी, तब भी 'अनुपमा' का रोल करूंगी'।"

फिल्मीं परिवार से है रुपाली गांगुली का ताल्लुक

बता दें कि रूपाली दिवंगत फिल्ममेकर अनिल गांगुली की बेटी हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी फिल्मों में काम करने के बारे में सोचा है, तो उन्होंने कहा, "मुझे टीवी एक्टर होने पर बहुत गर्व है। एक समय था जब हमें कमतर आंका जाता था, लेकिन आज वही लोग टेलीविजन पर हमारे काम की तारीफ करते हैं। मुझे यकीन है कि टीवी बदल गया है, कई जरूरी कहानियां दिखाई जा रही हैं। अब कई महिला किरदार ऐसे हैं जो आप और मेरी तरह आम इंसान हैं।"

रूपाली की ये बातें ऐसे समय में आई हैं जब 'अनुपमा' उनके करियर का एक अहम हिस्सा बनी हुई है। 2020 में शुरू हुए इस शो ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया और यह टेलीविज़न के सबसे चर्चित फैमिली ड्रामा में से एक बन गया। इस शो के मुख्य किरदार के सफ़र ने महिलाओं की आजादी, पारिवारिक रिश्तों और समाज की उम्मीदों जैसे विषयों को दिखाने का मौका भी दिया है।